• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अखिलेश यादव

भाजपा हर मोर्चे पर फेल, 2027 में सपा सरकार बनेगी: अखिलेश यादव

January 4, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

भाजपा हर मोर्चे पर फेल, 2027 में सपा सरकार बनेगी: अखिलेश यादव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
अखिलेश यादव

File Photo

डेस्क : उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को दोहराया है। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में सपा की सरकार बनती है, तो प्रदेश में हर वर्ग को सम्मान मिलेगा। किसानों और गांवों की खुशहाली के लिए ठोस फैसले लिए जाएंगे, नौजवानों को नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं महिलाओं को हर वर्ष 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

शनिवार को पार्टी मुख्यालय में नए वर्ष की शुभकामनाएं देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाएगी और मंत्रिमंडल विस्तार के नाम पर केवल दिखावा करेगी। सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सतर्क और समझदारी के साथ राजनीति करनी होगी।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि हर विभाग में लूट मची है—चाहे यूरिया खाद हो या धान खरीद, हर जगह कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार हावी है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और दुग्ध उत्पादकों को भी दूध का सही दाम नहीं दिया जा रहा, जबकि बिचौलियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने, जनता के बीच रहने और भाजपा सरकार की नाकामियों को सामने लाने का आह्वान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है और उसकी नफरत की राजनीति को हराना जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2026 में की गई मेहनत ही 2027 में सफलता का आधार बनेगी। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी, श्याम लाल पाल, अरविंद कुमार सिंह, फरीद किदवई और अनिल वर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माघ मेला के पावन शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि माघ मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

गौरतलब है कि प्रयागराज में गंगा तट पर आस्था के महापर्व माघ मेला 2026 का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भक्ति भाव से संगम में स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Previous Post

मनरेगा खत्म कर मोदी सरकार ने गांधी की दूसरी हत्या की: सिद्धारमैया

Next Post

बेंगलुरु ओपन 2026: टेनिस के महाकुंभ की शुरुआत

Next Post
बेंगलुरु ओपन

बेंगलुरु ओपन 2026: टेनिस के महाकुंभ की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In