डेस्क :साल 2025 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मौजूदा समय में धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसी सफलता के बीच अब दर्शकों की निगाहें इसके दूसरे पार्ट पर टिकी हुई हैं, जिसे लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
सीक्वल की रिलीज से पहले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि यह फिल्म सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर साबित हो सकती है।
शनिवार को राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि धुरंधर के पहले पार्ट का हर किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है। उनके मुताबिक, पहले भाग में भले ही कुछ किरदार छोटे नजर आए हों, लेकिन अब वे सभी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। यही वजह है कि धुरंधर 2 अब तक की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होगी।
धुरंधर 2 की रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की बैक स्टोरी को विस्तार से दिखाया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की कहानी भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएगी।
राम गोपाल वर्मा की इस भविष्यवाणी पर सोशल मीडिया पर भी जोरदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस को हिला देगी, वहीं दूसरे ने इसे बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाली फिल्म बताया। कई फैंस ने इस ब्लॉकबस्टर सीक्वल का बेसब्री से इंतजार करने की बात भी कही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

