• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा नुकसान कराएगी ‘अंतर्कलह

राज्यसभा चुनाव से पहले गहलोत-पायलट में खींचतान

April 2, 2022
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी की अपील, पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी

May 27, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चुनाव आयोग को बड़ी राहत

May 27, 2026
आसाराम

आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, उम्रकैद बरकरार

May 27, 2026
केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी

केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी

May 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लगातार बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को राहत

May 27, 2026
बायजूज़ संस्थापक को छह माह की जेल, 70 हजार डॉलर का जुर्माना

बायजूज़ संस्थापक को छह माह की जेल, 70 हजार डॉलर का जुर्माना

May 27, 2026
जब कूटनीति शर्तों पर टिकने लगे: मध्य-पूर्व की बदलती शक्ति राजनीति

जब कूटनीति शर्तों पर टिकने लगे: मध्य-पूर्व की बदलती शक्ति राजनीति

May 27, 2026
गाज़ा में बड़ा ऑपरेशन: इज़राइल ने हमास कमांडर मुहम्मद ओदेह को किया ढेर

गाज़ा में बड़ा ऑपरेशन: इज़राइल ने हमास कमांडर मुहम्मद ओदेह को किया ढेर

May 27, 2026
भारत–बांग्लादेश सीमा पर हलचल, अवैध घुसपैठ पर सख्ती का असर

भारत–बांग्लादेश सीमा पर हलचल, अवैध घुसपैठ पर सख्ती का असर

May 27, 2026
भारत के नए उच्चायुक्त का बयान: खालिस्तान मुद्दा कनाडा की जिम्मेदारी

आरोप हैं तो अदालत में साबित करें: कनाडा को भारत की दो टूक

May 27, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

अपराधियों को चेतावनी: मांझी बोले– या बिहार छोड़ें या कार्रवाई झेलें

May 27, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत ने चीन–पाकिस्तान संयुक्त बयान को खारिज किया, जम्मू-कश्मीर पर कड़ा रुख

May 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

राज्यसभा चुनाव से पहले गहलोत-पायलट में खींचतान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गेंद आलाकमान के पाले में डाली

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 2, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा नुकसान कराएगी ‘अंतर्कलह

File Photo

जयपुर:राजस्थान में जुलाई में खाली हो रही राज्यसभा की 4 सीटों के लिए सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट में खींचतान चरम पर है। प्रदेश में राज्यसभा के लिए जुलाई महीने में चुनाव होंगे। पायलट चाहते हैं कि उनके एक समर्थक को राज्यसभा भेजा जाए। जबकि सीएम गहलोत इसके पक्ष में नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गेंद कांग्रेस हाईकमान के पाले में डाल दी है। विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस के खाते में 3 और 1 सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। कांग्रेस और भाजपा में दावेदारों की लंबी फौज है। दावेदारों की दिल्ली दौड़ जारी है। राज्यसभा की चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही प्रदेश कांग्रेस सहम गई है। क्योंकि गहलोत-पायलट गुट फिर आमने-सामने हो गए है। सचिन पायलट बराबरी हिस्सेदारी चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार राज्यसभा की 3 में से 2 सीटों पर कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं और एक सीट पर राजस्थान से किसी नेता को राज्यसभा भेजा जा सकता है। इस एक सीट के लिए ही गहलोत-पायलट में खींचतान है। पिछले बार सीएम गहलोत ने अपने समर्थक नीरज डांगी को राज्यसभा भेजा था। पायलट गुट का कहना है कि इस बार उनके समर्थक किसी नेता को राज्यसभा भेजा जाए। हालांकि, राज्यसभा चुनाव के लिए अभी 4 महीने है, लेकिन गहलोत-पायलट गुट में खींचतान तेज हो गई है। सचिन पायलट चाहते हैं कि जैसे कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में उनके समर्थकों को एडजस्ट किया था ठीक वैसे उनके 3 में से 1 सीट के लिए उनके समर्थक को राज्यसभा भेजा जाए। दो सीटों पर केंद्रीय नेताओं के राजस्थान से राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा है। इनमें कांग्रेस के नेता गुलाब नबी आजाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। इन दो सीटों के लिए पायलट को किसी के नाम पर एतराज नहीं है।

राजस्थान में जुलाई महीने में 4 भाजपा सांसदों की सीट खाली हो रही है। इनमें ओमप्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, राजकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर का कार्यकाल 4 जुलाई 2022 को पूरा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से पहले राजस्थान की सभी 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा था। लेकिन जून 2019 में भाजपा सांसद मदन लाल सैनी के निधन से खाली हुई सीट पर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उतारकर भाजपा के समीकरण बिगाड़ दिए थे।  हालांकि, भाजपा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के सामने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। उसके बाद जून 2020 में 3 सीटों पर हुए राज्यसभा के चुनाव में 2 सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में गई थी। एक सीट भाजपा को मिली थी। अब जून 2022 में 4 सीटों पर चुनाव होने है। जिनमें 3 सीटें कांग्रेस के खाते में जाना तय माना जा रहा है।

Previous Post

फिरोजाबाद में कोयला कारोबारी की मां की लूट के बाद हत्या

Next Post

देश की सबसे बड़ी हाॅस्पिटल बिल्डिंग 588 करोड़ की लागत से 32 महीने में बनकर होगी तैयार

Next Post
देश की सबसे बड़ी हाॅस्पिटल बिल्डिंग 588 करोड़ की लागत से 32 महीने में बनकर होगी तैयार

देश की सबसे बड़ी हाॅस्पिटल बिल्डिंग 588 करोड़ की लागत से 32 महीने में बनकर होगी तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी की अपील, पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी
  • एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चुनाव आयोग को बड़ी राहत
  • आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, उम्रकैद बरकरार
  • केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लगातार बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को राहत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In