डेस्क : भूकंप के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील माने जाने वाले जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के पत्तन क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई।
बताया गया कि भूकंप सोमवार तड़के करीब 5:35 बजे आया, जब भीषण ठंड के बीच अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। अचानक धरती कांपने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
इसी बीच, सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। गौरतलब है कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह भूकंपीय जोन-5 में आता है, जिसे भूकंप के लिहाज से देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अधिक सक्रिय क्षेत्रों में शामिल किया जाता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

