डेस्क : जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव हमेशा अपनी बेबाकी के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में यूट्यूबर प्रियंका शर्मा के पॉडकास्ट में तेजप्रताप यादव ने कई राजनीतिक और पारिवारिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि अब लालू राज का दौर खत्म हो गया है। उन्होंने बिहार में राजद के चुनावी प्रदर्शन और पार्टी की 25 सीटों तक सीमित रह जाने की बात पर कहा, “जब सम्मान नहीं होगा तो यही हश्र होगा। हम मान-सम्मान के लिए लड़ते हैं, इसलिए हमने अलग लाइन बनाई।”
राजनीतिक विवाद और ‘जयचंद’
बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर पैसे लेने के आरोपों पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि यह काम 5-6 ‘जयचंदों’ ने किया होगा। उन्होंने नाम बताए बिना कहा कि सबको पता है कि ये ‘जयचंद’ कौन हैं और यह परिवार के अंदर ही हैं।
तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर टिप्पणी
तेजप्रताप यादव ने कहा कि हार के बाद समीक्षा बैठक तुरंत करनी चाहिए थी। उन्होंने राजद की हार के लिए भी ‘घर के अंदर’ कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “बड़े भाई होने के नाते जितना कर्तव्य था, वह निभाया।”
परिवार पर खुलासा
अपनी मां राबड़ी देवी और बहन रोहिणी आचार्य के बारे में तेजप्रताप ने कहा कि मां का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। बहन रोहिणी को लेकर उन्होंने कहा कि वह भावुक हैं और पिता को किडनी देने जैसी नेक पहल की।
राजनीतिक दृष्टिकोण
तेजप्रताप यादव ने कहा, “राजा-प्रजा की कोई बात नहीं, राजा गए उनका राज चला गया।”
पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर राय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम के लिए तेजप्रताप यादव ने 10 में 10 नंबर दिए। उन्होंने कहा कि मोदी पूजा-पाठ करते हैं, इसलिए उन्हें पूरा क्रेडिट देना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि कोई कमी नहीं है, केवल बुर्का विवाद से संबंधित एक वीडियो की वजह से बहस हुई।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

