डेस्क : कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा में दिए गए भाषण पर तीखा हमला किया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री का यह 97 मिनट का भाषण किसी चुनावी रैली जैसा था। रमेश ने कहा, “भाषण गालियों और हमलों, तथ्यों की तोड़-मरोड़, नाटकीयता, इशारों और अपमानजनक टिप्पणियों से भरा हुआ था। साथ ही इसमें खुल्लमखुल्ला और बेशर्म झूठ भी शामिल थे।”
रमेश ने आगे आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की आत्ममुग्धता और डायलॉगबाज़ी की आदत पूरे भाषण में साफ झलक रही थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारत आज विश्व स्तर पर उत्पन्न चुनौतियों के समाधान में आशा की किरण बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि दुनिया एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है।
मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी हमेशा देश के लोगों को ही समस्या मानते थे, जबकि वर्तमान सरकार “140 करोड़ समाधान” के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने विपक्षी दल पर आरोप लगाया कि उनके पास न तो कोई योजना थी और न ही कोई स्पष्ट दृष्टि, और हमारी सरकार उनके अतीत की गलतियों को सुधारने में लगी हुई है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

