पटना : शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की हत्या और कथित दरिंदगी के मामले ने राजनीतिक वातावरण को गरमा दिया है। मामला विधान परिषद तक पहुँचते ही विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली।
नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने इस कांड को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से कहा कि “इस मामले में सरकार का कोई मंत्री या उनका बेटा शामिल हो सकता है। उसे बचाने के लिए लीपापोती की जा रही है। मामला सीबीआई को सौंपा गया है, लेकिन जांच में देरी कर इसे ठंडा करने की कोशिश की जा रही है।”
वहीं, बीजेपी एमएलसी संजय मयूख ने राबड़ी देवी के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “एनडीए सरकार में किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाता और ना ही गलत लोगों को फंसाया जाता है। देश की सबसे मजबूत एजेंसी मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
मंत्री जमाखान ने कहा कि “सबको अपनी बात रखने की आज़ादी है, लेकिन सरकार इस मामले में गंभीर है। पुलिस तत्परता के साथ जांच कर रही है। दूध का दूध और पानी का पानी होगा।”
डीजीपी ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि हॉस्टल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल ने समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी और हॉस्टल का लाइसेंस रद्द कराया जाएगा।
मामले ने बिहार की राजनीति में नया उबाल ला दिया है, और सभी दलों द्वारा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

