• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वोटिंग को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही सरकार

वोटिंग को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही सरकार

April 2, 2022
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

May 16, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान

May 16, 2026
धुरंधर

धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज

May 16, 2026
सैफ

‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल

May 16, 2026
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

May 16, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट? कोहली का बड़ा बयान

May 16, 2026
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

वोटिंग को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही सरकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 2, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
वोटिंग को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही सरकार

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:लोकसभा में शुक्रवार को गैर सरकारी कामकाज में अनिवार्य मतदान संबंधी गैर सरकारी विधेयक पर चर्चा में विपक्षी सदस्यों ने कहा है कि देश में अनिवार्य मतदान की बाध्यता उचित नहीं होगी। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि लोग चुनावी प्रक्रिया की तरफ स्वत: आकर्षित हों। दूसरी तरफ, भाजपा के कुछ सांसदों ने कहा कि अनिवार्य मतदान होना चाहिए, क्योंकि इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। इस विधेयक पर चर्चा अभी जारी रहेगी।

भाजपा सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल द्वारा लाए गए गैर सरकारी विधेयक ‘अनिवार्य मतदान विधेयक, 2019’ पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के डीन कुरियाकोस ने कहा कि हमें एक व्यवस्था बनानी होगी, जिससे लोगों को मतदान के लिए आकर्षित किया जा सके। लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बढ़े। उन्होंने कहा कि हमें चुनावी तंत्र में धनबल और बाहुबल को खत्म करने की जरूरत है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि एनआरआई लोगों को मतदान का अधिकार दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे हमारे देश में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें मतदान के लिए मत पत्रों की तरफ वापस लौटने के लिए चर्चा करनी होगी ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास बहाल रहे।

मतदान को अनिवार्य बनाना बहुत जरूरी : नामग्याल
भाजपा सांसद जमयांग नामग्याल ने कहा कि मतदान को अनिवार्य बनाना बहुत जरूरी है। मतदान एक मौलिक कर्तव्य हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनिवार्य मतदान से सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों को अलग रखना चाहिए। उनके अनुसार, बहुत सारे लोग मतदान के समय घर से नहीं निकलते हैं, लेकिन जब जन प्रतिनिधि उनके पास जाते हैं तो वो बुरा-भला कहते हैं। वह हैरान हैं कि आज भी बहुत सारे लोगों के दिमाग में भर दिया गया है कि राजनीति एक गंदा खेल है। यह अच्छा विचार नहीं है। राजनीतिक कभी गंदी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का राजनीति या मतदान से दूर रहना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं रहेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र को आधार के साथ जोड़ना चाहिए।

मतदान अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए : बशीर
चर्चा में भाग लेते हुए आईयूएमएल के ईटी मोहम्मद बशीर ने कहा कि इस देश में भौगोलिक एवं अन्य सीमाओं की वजह से अनिवार्य मतदान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में प्रवासी भारतीयों का मतदान सुनिश्चित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रॉक्सी या ऑनलाइन माध्यम से एनआरआई के मतदान को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में इसे लागू नहीं किया जा रहा और इसके पीछे कोई एजेंडा नजर आता है। आईयूएमएल नेता ने कहा कि दिव्यांगों के लिए डाक मतदान की व्यवस्था होनी चाहिए।

मतदान अनिवार्य होने से भारत दुनिया में और मजबूत होगा : बिधूड़ी
भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यह सरकार आने के बाद पहले दिन से ‘एक देश, एक चुनाव’ के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि अगर मतदान अनिवार्य होगा तो दुनिया के अंदर भारत की स्थिति और सुधरेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल 33 देशों में अनिवार्य मतदान है, वहीं कई देशों में लोगों का मतदान करने के बाद जन प्रतिनिधियों से विश्वास उठ जाता है। बिधूड़ी ने कहा कि कई लोग ‘गुंडा तत्वों’ के डर से मतदान नहीं करने जाते। उन्होंने कहा कि अनिवार्य मतदान से ऐसे तत्वों से मुक्ति मिलेगी और देश में अच्छा नेतृत्व उभरकर आएगा। मतदान अनिवार्य किया जाए और आधार के साथ उसे जोड़ दिया जाए।

कांग्रेस के खलीक ने विरोध किया
कांग्रेस के अब्दुल खलीक ने व्यक्तिगत स्तर पर विधेयक का विरोध किया और कहा कि लोकतंत्र में ‘चुनने या नहीं चुनने का अधिकार’ है और अनिवार्य मतदान में लोगों को किसी को चुनना ही होगा।

Previous Post

बसपा नेता हाजी याकूब पर शिकंजा, गैंगस्टर ऐक्ट लगाने की तैयारी में UP पुलिस

Next Post

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
  • महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान
  • धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज
  • ‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल
  • फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In