डेस्क : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी से परेशान होकर उसकी हत्या की साजिश रची और अपने ही देवर से उसका सिर कटवा दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार घटना पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के पलंगा गांव से जुड़ी है। पिछले वर्ष मार्च में यहां एक सिर कटा शव बरामद हुआ था। काफी जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के उत्तरी दौलतपुर राजा बाजार निवासी 31 वर्षीय महादेव साव के रूप में हुई। महादेव के लापता होने की शिकायत उसकी पत्नी ने दर्ज कराई थी।
जांच में सामने आया कि महादेव साव का करीब चार वर्षों से एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला के साथ निजी पलों का वीडियो बना लिया था और उसी के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। महिला इस दबाव और धमकियों से परेशान हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक, इसी से छुटकारा पाने के लिए महिला ने अपने देवर आलोक कुमार के साथ मिलकर महादेव की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 17 मार्च को आलोक ने महादेव को पटना बुलाया। यहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को पलंगा गांव के पास फेंक दिया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने महिला, उसके देवर आलोक कुमार और एक अन्य आरोपी सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया सीएनजी ऑटो, मृतक का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी आलोक कुमार को पटना के महेंद्रू इलाके के एक हॉस्टल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस से बचने के लिए हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

