डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर अहम बातचीत की। वार्ता का मुख्य विषय पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मूज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित समुद्री आवाजाही सुनिश्चित करना था।
बातचीत में दोनों नेताओं ने हाल के हमलों की निंदा की और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व स्थिरता बहाल करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जलडमरूमध्य से जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है।
यूएई ने भारत के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह वार्ता ऐसे समय में हुई जब क्षेत्रीय तनाव के कारण खाड़ी में सुरक्षा और ऊर्जा बाजार पर असर बढ़ रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
