कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ई.डी. (प्रवर्तन निदेशालय) ने बुधवार को रियल एस्टेट डेवलपर सोना पप्पू के ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय हेराफेरी के संदेह में की गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।
जानकारी के अनुसार, ई.डी. ने दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके में पप्पू के आवास और उससे जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी में दस्तावेज़ और वित्तीय रिकॉर्ड्स की जांच शुरू की। आरोप हैं कि पप्पू ने फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसे लिए, लेकिन घर नहीं दिया। एजेंसी की नजर कंपनी के खातों और लेनदेन पर भी है, ताकि पता लगाया जा सके कि ग्राहकों से लिए गए पैसे निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किए गए या नहीं।
ग्राहकों ने भी शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें फ्लैट नहीं मिला और न ही जमा राशि वापस की गई। ई.डी. अब इन खातों और प्रोजेक्ट्स से जुड़े दस्तावेज़ों की तहकीकात कर रही है।
सोना पप्पू का नाम इससे पहले भी विवादों में रहा है। फरवरी में कोलकाता के कंकुलिया रोड पर हुई हिंसा के मामले में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि हमला पप्पू के नेतृत्व वाले गिरोह ने किया था। पुलिस के मुताबिक उस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
