नोएडा:सेक्टर 93 ए स्थित ट्विन टावर के रविवार को ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। इसके आसपास शनिवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। ट्विन टावर की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर नाकेबंदी कर दी है।
प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। इसको लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने भी ट्विन टावर के आसपास की सोसाइटियों, कॉलोनी, गांव और बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को हर गली के नुक्कड़ पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि गांव और कॉलोनी के मंदिर और मस्जिद से ऐलान करवाया जाए कि रविवार को कोई बाहर न निकले। ट्विन टावर ध्वस्तीकरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। आसपास के बाजार बंद होने के चलते शनिवार को ही जरुरी सामान खरीदने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्विन टावर का एक किलोमीटर का दायरा नौ मेंस लैंड क्षेत्र है। ऐसे में कोई भी शख्स बाहर न निकले। यहां पर शनिवार सुबह से ही पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमें व्यवस्था में लग गई। इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दोपहर को ही ट्विन टावर के पास बने ग्रीन जोन में तैनात की गई।
पुलिस के प्रत्येक चेकिंग प्वाइंट एक एसआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आपात स्थिति से निटपने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड के अलावा डॉक्टरों की टीम को भी अलर्ट रखा गया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त के अलावा संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार, सेन्ट्रल नोएडा डीसीपी राजेश एस, एडीसीपी साद मियां, एसीपी अब्दुल कादिर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
