• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
Asia Cup 2022 : अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा

Asia Cup 2022 : अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा

August 27, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

Asia Cup 2022 : अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 27, 2022
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
Asia Cup 2022 : अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा

File Photo

नई दिल्ली:अफगानिस्तान ने एशिया कप के मुख्य चरण के शुरुआती टी20 मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान ने जीत के मिले 106 रन के लक्ष्य को 10.1 ओवर में हासिल कर लिया। टीम के लिए बाद रहमानउल्लाह गुरबाज ने 40 और हजरतउल्लाह जजई ने नाबाद 37 रन बनाये। जब अफगानिस्तान की ओर से गुरबाज और जजई ओपनिंग करने उतरे तो 105 रन का लक्ष्य और छोटा लगने लगा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 83 रन की साझेदारी हुई। गुरबाज ने आउट होने से पहले 18 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की बदौलत 40 रन बनाये, जबकि ज़ज़ई 28 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की बदौलत 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने 15(13) रन, जबकि नजीबुल्लाह जादरान ने दो रन बनाये और अफगानिस्तान ने मात्र 10 ओवर में ही 106 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन के पहले मैच में विशाल जीत दर्ज करते हुए अफगानिस्तान ने दो प्वाइंट तो हासिल किए ही, साथ ही उन्होंने नेट रन रेट के मामले में ही बड़ी छलांग लगाई है, जो टूर्नामेंट में आगे चलकर उनके काम आएगी।

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद फारूकी ने पहले ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कुसल मेंडिस (दो) और चरिथ असलंका (शून्य) को पगबाधा कर अफगानिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई। दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आये नवीन उल हक ने पथुम निसंका (तीन) को विकेटकीपर रहमानउल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराकर अफगानिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद फारुकी ने मेडन ओवर डाला जिससे तीन ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर तीन विकेट पर पांच रन था।

भानुका राजपक्षे ने चौथे ओवर में नवीन के खिलाफ छक्का तो वही दनुष्का गुणतिलका ने चौका जड़कर दबाव कम किया। दोनों ने पावर प्ले के आखिरी ओवर में अजमतउल्लाह ओमरजाई के खिलाफ दो-दो चौके लगाकर ओवर से 20 रन बटोरे। इससे छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन हो गया। दोनों की खतरनाक होती जोड़ी को मुजीब उर रहमान ने आठवें ओवर में गुणतिलका को आउट कर तोड़ा। उन्होंने 17 गेंद में 17 रन बनाने के साथ राजपक्षे के साथ चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की।

मुजीब ने पारी के 10वें ओवर में वनिंदु हसरंगा (दो रन) को कप्तान मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया तो वही नबी ने अगले ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दासून शनाका को खाता खोले बगैर चलता किया। शानदार बल्लेबाजी कर रहे राजपक्षे और महीश तीक्षना (शून्य) 13वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर रन आउट हो गये। ओवर थ्रो पर रन चुराने की कोशिश कर रहे राजपक्षे को नबी ने रनआउट किया। तीक्षना को नवीन उल हक के थ्रो पर विकेटकीपर गुरबाज ने पवेलियन की राह दिखाई।

नबी ने इसके बाद अपने स्पैल की आखिरी गेंद पर मथीश पथिराना (पांच) को आउट कर अफगानिस्तान को 15वें ओवर में 75 रन पर नौवीं सफलता दिला दी। करुणारत्ने ने हालांकि इसके बाद 11वें क्रम के बल्लेबाज दिलशान मदुशंका (नाबाद एक) के साथ 30 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। वह पारी के आखिरी ओवर में फारुकी का तीसरा शिकार बने।फारूकी ने अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत 3.4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर तीन विकेट झटके और एक मेडन ओवर भी डाला। मुजीब और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिये, जबकि नवीन को एक विकेट हासिल हुआ। राशिद खान को विकेट हासिल नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 12 रन दिये।

Previous Post

भाजपा अनपढ़ों की पार्टी, उपराज्यपाल के फाइल वापस करने पर भी बोले मनीष सिसोदिया

Next Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व कांग्रेस नेता पर दिया बयान, कहा- गुलाम नबी जी, अब खुद आजाद हो गए

Next Post
महाराष्ट्र में विकास को वापस लाएगी फडणवीस-शिंदे की जोड़ी: सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व कांग्रेस नेता पर दिया बयान, कहा- गुलाम नबी जी, अब खुद आजाद हो गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In