डेस्क : जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा मोटर ने दक्षिण कोरिया में अपने कार कारोबार को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी वर्ष 2026 के अंत तक वहां कारों की बिक्री पूरी तरह रोक देगी। इसके साथ ही दक्षिण कोरिया में होंडा का 23 वर्षों पुराना कार व्यवसाय समाप्त हो जाएगा।
कंपनी ने बताया कि बदलते वैश्विक बाजार, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और व्यापारिक रणनीति के तहत यह निर्णय लिया गया है। दक्षिण कोरिया के ऑटो बाजार में स्थानीय कंपनियां हुंडई और किया का दबदबा है, वहीं चीनी कंपनियां भी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण कोरिया में होंडा की बिक्री लगातार कमजोर रही। वर्ष 2025 में कंपनी की दो हजार से भी कम कारें बिकीं, जबकि मार्च 2026 में केवल 84 वाहनों का पंजीकरण हुआ।
होंडा ने दक्षिण कोरिया में वर्ष 2004 में कारों की बिक्री शुरू की थी। वहां कंपनी ने एकॉर्ड, सीआर-वी और सिविक जैसे मॉडल पेश किए थे। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा ग्राहकों के लिए सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और वारंटी सेवाएं जारी रहेंगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि होंडा अब उन बाजारों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगी, जहां उसकी बिक्री और विकास की संभावनाएं अधिक हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
