स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित विवादों में शामिल वर्ष २००८ के थप्पड़कांड को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने दावा किया है कि इस घटना से जुड़े विज्ञापन के माध्यम से पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने करीब १ करोड़ रुपये तक की कमाई की।
श्रीसंत ने एक साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने इस मामले पर लंबे समय तक मौन रखा, लेकिन हाल ही में इस विवाद को फिर से विज्ञापन में दिखाया गया। उनका आरोप है कि हरभजन सिंह ने उन्हें दूरभाष कर उस विज्ञापन को सामाजिक माध्यमों पर साझा करने के लिए भी कहा था।
पूर्व गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने हरभजन सिंह को क्षमा कर दिया है, लेकिन उस घटना को भुला नहीं पाए हैं। श्रीसंत के अनुसार, यदि किसी गलती को बार-बार अनदेखा किया जाए तो उसके दोहराए जाने की संभावना बनी रहती है।
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग २००८ के दौरान मैच के बाद हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच विवाद हुआ था। उस समय हरभजन सिंह पर पूरे सत्र के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। यह मामला भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित विवादों में गिना जाता है।
श्रीसंत के ताजा बयान के बाद यह पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। क्रिकेट जगत में अब इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
