कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक माहौल गरमा गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद मिताली बाग ने आरोप लगाया है कि आरामबाग क्षेत्र में उनके काफिले पर हमला किया गया। इस दौरान उनके वाहन पर पथराव किया गया, जिससे गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, मिताली बाग पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की जनसभा में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले को रोक लिया और हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हमले के बाद सांसद मिताली बाग ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इस तरह की हिंसा लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि टीएमसी समर्थकों ने पहले उनके कार्यालय के बाहर हंगामा किया, जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी।
घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने मामले की रिपोर्ट तलब की है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई इस घटना ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
