डेस्क : महाराष्ट्र के नासिक जिले में महिला से दुष्कर्म और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार स्वयंभू ज्योतिषी अशोक खरात को अदालत ने तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर महिला को कथित दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर उसका शोषण करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता किसी निजी समस्या के समाधान के लिए आरोपी के संपर्क में आई थी। इसी दौरान अशोक खरात ने उसे विश्वास में लेकर कथित रूप से डराया-धमकाया और दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पीड़िता के परिवार से जुड़े कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में रख लिए थे। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां अदालत ने उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अशोक खरात के खिलाफ यौन शोषण, धोखाधड़ी और अंधविश्वास फैलाने से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है, जो नासिक और आसपास के क्षेत्रों में दर्ज शिकायतों की भी पड़ताल कर रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

