डेस्क झारखंड के गिरिडीह जिले में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 17 लोग बीमार पड़ गए। सभी प्रभावितों का अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में एक ठेला विक्रेता गोलगप्पा और चाट बेचने आया था। गांव के कई बच्चों और बड़ों ने उससे खाद्य सामग्री खरीदी और खाई। इसके कुछ समय बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त और तेज बुखार जैसी शिकायतें होने लगीं।
हालत बिगड़ने पर परिजन सभी को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजन कुमार वर्मा के रूप में हुई है। अन्य मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। उपायुक्त रामनिवास यादव सहित अन्य अधिकारी गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात कर दी है।
प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर सवाल उठाए हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
