डेस्क : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है। हालांकि सोमवार, 11 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया।
राजधानी जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और पटना समेत अन्य बड़े शहरों में भी कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं।
दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का संयमित उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और ईंधन बचत के उपाय अपनाने पर जोर दिया था। इसके बाद से ईंधन कीमतों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण आने वाले समय में ईंधन बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। हालांकि फिलहाल आम जनता को राहत मिली हुई है और पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
