डेस्क : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नकली करेंसी के लालच में युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामला रजबपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बदमाशों ने एक युवक को असली नोटों के बदले नकली नोट देने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसे अगवा कर लिया गया और परिजनों से फिरौती की मांग की जाने लगी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात कालाखेड़ा के जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि एक अन्य को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियाँ सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह नकली नोटों का झांसा देकर लोगों को फंसाता था और बाद में उनसे वसूली करता था।
पुलिस ने मौके से हथियार और वाहन भी बरामद किए हैं। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
