डेस्क : अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने रिश्तों में धोखे (चीटिंग) को लेकर दिए गए अपने बयान से एक नई बहस छेड़ दी है। अपनी आगामी फिल्म “पति पत्नी और वो 2” के प्रचार के दौरान एक बातचीत में उन्होंने कहा कि भले ही धोखा “बिल्कुल सही नहीं है”, लेकिन कभी-कभी “एक बार की गलती” को माफ किया जा सकता है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या रिश्ते में चीटिंग को कभी स्वीकार किया जा सकता है, तो रकुल ने स्पष्ट रूप से कहा कि धोखा देना गलत है और इसे सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि जीवन बहुत लंबा होता है और अगर किसी से एक बार गलती हो जाए तथा वह सच्चे मन से पछतावा करे, तो उसे माफ करने पर विचार किया जा सकता है।
इस चर्चा में उनके साथ मौजूद सह-कलाकारों ने भी अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री सारा अली खान ने कहा कि धोखा देना किसी भी हालत में सही नहीं है, हालांकि कुछ लोग माफ कर सकते हैं लेकिन उसे भूल पाना कठिन होता है। वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि अगर सामने वाला व्यक्ति अपनी गलती को ईमानदारी से स्वीकार करे तो दूसरा मौका दिया जा सकता है।
रकुल प्रीत सिंह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे व्यावहारिक सोच बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि रिश्तों में विश्वास टूटने के बाद उसे दोबारा जोड़ना आसान नहीं होता।
उल्लेखनीय है कि यह बातचीत फिल्म “पति पत्नी और वो 2” के प्रमोशन के दौरान सामने आई, जो रिश्तों, हास्य और जटिल भावनात्मक परिस्थितियों पर आधारित बताई जा रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
