• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी

पेपर लीक विवाद पर सियासत गरमाई, राहुल गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

May 24, 2026
केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी

केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी

May 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लगातार बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को राहत

May 27, 2026
बायजूज़ संस्थापक को छह माह की जेल, 70 हजार डॉलर का जुर्माना

बायजूज़ संस्थापक को छह माह की जेल, 70 हजार डॉलर का जुर्माना

May 27, 2026
जब कूटनीति शर्तों पर टिकने लगे: मध्य-पूर्व की बदलती शक्ति राजनीति

जब कूटनीति शर्तों पर टिकने लगे: मध्य-पूर्व की बदलती शक्ति राजनीति

May 27, 2026
गाज़ा में बड़ा ऑपरेशन: इज़राइल ने हमास कमांडर मुहम्मद ओदेह को किया ढेर

गाज़ा में बड़ा ऑपरेशन: इज़राइल ने हमास कमांडर मुहम्मद ओदेह को किया ढेर

May 27, 2026
भारत–बांग्लादेश सीमा पर हलचल, अवैध घुसपैठ पर सख्ती का असर

भारत–बांग्लादेश सीमा पर हलचल, अवैध घुसपैठ पर सख्ती का असर

May 27, 2026
भारत के नए उच्चायुक्त का बयान: खालिस्तान मुद्दा कनाडा की जिम्मेदारी

आरोप हैं तो अदालत में साबित करें: कनाडा को भारत की दो टूक

May 27, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

अपराधियों को चेतावनी: मांझी बोले– या बिहार छोड़ें या कार्रवाई झेलें

May 27, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत ने चीन–पाकिस्तान संयुक्त बयान को खारिज किया, जम्मू-कश्मीर पर कड़ा रुख

May 27, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के मौसम में बड़ा बदलाव, कहीं लू तो कहीं बारिश का दौर

May 27, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

आरबीआई डिविडेंड पर सियासत, जयराम रमेश ने उठाए सवाल

May 27, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

उत्तर प्रदेश में सत्ता बदली तो केंद्र भी डगमगाएगा: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक दावा

May 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पेपर लीक विवाद पर सियासत गरमाई, राहुल गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 24, 2026
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी

डेस्क : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित पेपर लीक के मामले को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक रोकने के लिए “फुलप्रूफ सिस्टम” लागू नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।

राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर हैदराबाद में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि देश के लाखों छात्र सड़कों पर हैं और करीब 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है, जबकि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने सरकार पर सवालों से बचने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि कांग्रेस तब तक नहीं रुकेगी जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और नीट जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत और विश्वसनीय व्यवस्था नहीं बनाई जाती।

गौरतलब है कि तीन मई को देश के 551 शहरों में आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया। इस घटना के कारण करीब 22 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अनिश्चितता में चला गया। मामला बढ़ने पर सरकार ने इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी, जिसने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीबीआई की प्रारंभिक जांच में इस पेपर लीक गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े पाए गए हैं। जांच के केंद्र में राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्य प्रमुख रूप से सामने आए हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी छापेमारी की गई है। अब तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें कुछ शिक्षक भी शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से कथित रूप से लीक पेपर बरामद हुआ है।

इस पूरे विवाद के बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और शिक्षा मंत्रालय पर गंभीर सवाल उठे हैं। संसदीय समिति ने एनटीए और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को तलब कर उनसे विस्तार से पूछताछ की है। समिति ने यह जानने की कोशिश की कि इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई और 2024 के पेपर लीक मामले के बाद भी सुधार क्यों नहीं किए गए।

सूत्रों के अनुसार, समिति ने भविष्य में परीक्षाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने तथा कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा की है।

सरकार ने विवादित परीक्षा को रद्द करते हुए पुनः परीक्षा की नई तारीख 21 जून निर्धारित की है। साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में नीट परीक्षा को कंप्यूटर आधारित प्रणाली यानी सीबीटी के माध्यम से आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Previous Post

फाल्टा में भाजपा का परचम, पुनर्मतदान में मिली रिकॉर्ड जीत

Next Post

राजनीतिक घमासान: भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाया विदेशी साजिश का आरोप

Next Post
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

राजनीतिक घमासान: भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाया विदेशी साजिश का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लगातार बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को राहत
  • बायजूज़ संस्थापक को छह माह की जेल, 70 हजार डॉलर का जुर्माना
  • जब कूटनीति शर्तों पर टिकने लगे: मध्य-पूर्व की बदलती शक्ति राजनीति
  • गाज़ा में बड़ा ऑपरेशन: इज़राइल ने हमास कमांडर मुहम्मद ओदेह को किया ढेर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In