• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

June 3, 2026
भारत पर अमेरिका का व्यापारिक वार: ट्रंप ने 25% टैरिफ और जुर्माने का किया ऐलान

व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध

June 3, 2026
दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

June 3, 2026
विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 3, 2026
डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

June 3, 2026
रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 3, 2026
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

नई दिल्ली :  मालवीय नगर स्थित एक बीएंडबी (बेड एंड ब्रेकफास्ट) में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत के मामले में दिल्ली सरकार ने सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को कहा कि यदि जांच में भवन मालिक की लापरवाही सामने आती है तो उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अवैध भवन या दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री सूद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। यह भी जांचा जा रहा है कि संबंधित भवन के पास आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) था या नहीं तथा बीएंडबी के रूप में संचालन के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई थी या नहीं।

उन्होंने कहा, “जिस भवन मालिक की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी अवैध निर्माण या नियमों का उल्लंघन करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।”

इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि प्रशासन हादसे के कारणों और संभावित चूकों की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार होटल परिसर में संचालित एक रेस्तरां में भीषण आग लगी थी, जिसमें अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

घटना के दौरान बचाव कार्य में शामिल स्थानीय निवासी वसीम राजा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि पास की एक गद्दे की दुकान से गद्दे लाकर सड़क पर बिछाए गए, ताकि इमारत से कूदकर जान बचाने की कोशिश कर रहे लोगों को सहारा मिल सके।

वसीम राजा ने बताया कि बाद में दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों, दमकल कर्मियों और पुलिस ने मिलकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि इमारत के भीतर से कई विदेशी नागरिकों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। बचाव अभियान के दौरान टूटे हुए कांच के कारण कई लोगों को चोटें भी आईं।

उल्लेखनीय है कि मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में 21 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।

Previous Post

दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

Next Post

व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध

Next Post
भारत पर अमेरिका का व्यापारिक वार: ट्रंप ने 25% टैरिफ और जुर्माने का किया ऐलान

व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध
  • मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद
  • दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक
  • विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In