• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 3, 2026
भारत पर अमेरिका का व्यापारिक वार: ट्रंप ने 25% टैरिफ और जुर्माने का किया ऐलान

व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध

June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

June 3, 2026
दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

June 3, 2026
विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 3, 2026
डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

श्रीमुख से नित्य प्रवाहित होने वाली ज्ञानगंगा में डुबकी लगा रहा चतुर्विध धर्मसंघ 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 3, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं :जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, शांतिदूत, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बुधवार को सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु जनता को आज के निर्धारित विषय ‘रात्रि भोजन परिहार’ के माध्यम से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि साधु के पांच महाव्रत आगम में बताए गए हैं। इन महाव्रतों के बाद छठा व्रत प्राप्त होता है, वह होता है सर्व रात्रि भोजन विरमण। दसवेआलियं में इसके विषय में बताया गया है। साधु के जीवनशैली का यह सुन्दर आयाम है। साधु को रात्रि में कुछ भी खाना-पीना नहीं होता। गृहस्थों को देखें तो कितने-कितने गृहस्थ रात्रि में भोजन करते हैं, कोई चाय तो कोई दूध आदि-आदि का सेवन करते होंगे। वही चारित्रात्माओं की जीवनशैली में रात्रि में भोजन का निषेध है। सूर्यास्त से सूर्योदय तक कुछ खाना तो दूर पानी भी नहीं पीना होता है, भले वह भयंकर गर्मी वाली ही स्थिति क्यों न हो। साधु इसके प्रति जागरूक भी होते हैं।
सूर्यास्त से पहले-पहले खाना-पीना हो गया, उसके बाद सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक कुछ भी खाना-पीना नहीं होता। भोजन से निवृत्ति की साधना रात्रिकाल में साधु को होती है या होनी चाहिए। साधुओं का यह क्रम दीक्षा लेने से लेकर जीवनभर चलता रहता है। मई-जून के महीने में भी इतनी गर्मी के बावजूद भी रात्रि को पानी का भी उपयोग नहीं करना बहुत बड़ी बात होती है। रात्रि भोजन का परिहार रखना बहुत ही संयम और तपस्या की बात होती है।
कोई पंचाग्नि तप तपे, बड़ी तपस्या की बात है। आतापना लेना भी तपस्या है। गर्मी को सहन करना भी तपस्या और साधना है। जेठ के महीने में विहार करना हो तो वह भी बहुत अच्छी तपस्या की बात हो सकती है। साधु को दिन में खाने का समय करने का प्रयास करना चाहिए। जो साधु हैं, साधना करने वाले हैं, उन्हें दिन में भी बार-बार खाने की भावना न हो। उसमें भी संयम रखने का प्रयास करना चाहिए। यह निवृत्ति की साधना होती है। रात्रि में ध्यान, स्वाध्याय, जप आदि किया जा सकता है और उसके बाद विश्राम करना चाहिए। साधु प्रयास यह करे कि सूर्यास्त होने से पहले-पहले पानी आदि का कार्य सम्पन्न हो जाए। सायंकालीन आहार-पानी के प्रति जागरूक रहने का प्रयास हो। त्याग होने से पहले-पहले व सूर्यास्त से पहले आहार-पानी का कार्य सुसम्पन्न कर लेने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार साधु को रात्रि भोजन परिहार के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए।
गृहस्थ आदमी भी अपने जीवन में जितना संभव हो सके, रात्रि भोजन विरमण का प्रयास करे। पूरा नहीं हो सके तो कम से कम दस बजे के बाद कुछ भी खाने-पीने का त्याग किया जा सकता है। और नहीं संभव हो तो रात्रि बारह बजे के बाद दवाई व पानी के सिवाय अन्य सभी चीजों का त्याग करने का प्रयास हो। इस प्रकार गृहस्थों को भी आहार-पानी के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए।
मंगल प्रवचन के उपरान्त मुनि जम्बूकुमारजी (सरदारशहर) ने कुछ अन्य कीर्तिमानों का वर्णन किया। मुनि कमलकुमारजी ने भी अपनी अभिव्यक्ति दी।
Previous Post

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

Next Post

डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Next Post
डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध
  • मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद
  • दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक
  • विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In