• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नीतीश कुमार की दावेदारी पर पहला सवाल, ‘दिल्ली दूर’ करेंगे अरविंद केजरीवाल

नीतीश कुमार की दावेदारी पर पहला सवाल, ‘दिल्ली दूर’ करेंगे अरविंद केजरीवाल

September 2, 2022
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

नीतीश कुमार की दावेदारी पर पहला सवाल, ‘दिल्ली दूर’ करेंगे अरविंद केजरीवाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 2, 2022
in एनसीआर, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
नीतीश कुमार की दावेदारी पर पहला सवाल, ‘दिल्ली दूर’ करेंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली:2024 लोकसभा चुनाव में अभी दो साल की देरी है, लेकिन पीएम पद के लिए दावेदारी की दौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी के अलावा ममता बनर्जी, के चंद्रशेखर राव, नीतीश कुमार से लेकर अरविंद केजरीवाल जैसे कई चेहरे तैयार हैं। बंगाल, बिहार, दिल्ली से लेकर दक्षिणी राज्य तेलंगाना से जिस तरह के संकेत आ रहे हैं, उससे विपक्ष के लिए साझा चेहरा तय कर पाना मुश्किल दिख रहा है। हाल ही में एनडीए छोड़कर आरजेडी के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार ने भी ‘दिल्ली चलो’ के संकेत दे दिए हैं, लेकिन दिल्ली में ही सरकार चले रहे अरविंद केजरीवाल की पार्टी उन्हें ‘दिल्ली दूर’ है का संदेश दे रही है।

भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर एक से अधिक राज्य में सरकार चला रही एकमात्र पार्टी ने भी राष्ट्रीय भूमिका के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। पटना में जेडीयू कार्यालय पर लगे पोस्टरों ने जहां एक तरह से नीतीश की दावेदारी का ऐलान कर दिया है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने कहा है कि 2024 में अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी को टक्कर देंगे। ‘आप’ के राज्यसभा सांसद और संस्थापक सदस्य संजय सिंह ने नीतीश की दावेदारी को लेकर टीवी बहस के दौरान बार-बार इस बात को दोहराया कि 2024 का चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होने जा रहा है।

संजय सिंह ने एक टीवी डिबेट शो के दौरान कहा, ”जनता पार्टी और जनता दल के प्रयोग छोड़ दीजिए जो कई दलों का समूह था, इसके अलावा कांग्रेस, भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़कर भारत की आजादी के बाद चौथी पार्टी है ‘आप’ जिसकी दो राज्यों में सरकार है। जो केजरीवाल फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री स्वास्थ्य, महिलाओं के लिए फ्री सफर, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा मुफ्त, जो इतना काम दिल्ली के लिए कर रहे हैं और पंजाब में वही काम भगवंत मान ने अपना लिए हैं। तो कौन सा कारण है कि राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी का विस्तार नहीं हो सकता? कौन सा कारण है कि मोदी को अरविंद केजरीवाल को टक्कर नहीं दे सकते? 2024 का चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल और भाजपा बनाम आम आदमी पार्टी होगा।”

एक तरफ जहां नीतीश कुमार दूसरे राज्यों में जाकर क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटने की तैयारी में हैं तो दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल 7 सितंबर से ‘मेक इंडिया नंबर वन’ कैंपेन की शुरुआत करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस कैंपेन के जरिए वह पार्टी के राष्ट्रीय अभियान को धार देंगे। वह देश को नंबर वन बनाने के लिए अपना विजन और रोडमैप देश की जनता के सामने रखते हुए अपने लिए समर्थन जुटाएंगे। दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद केजरीवाल गुजरात में भी पसीना बहा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यदि गुजरात में ‘आप’ का प्रदर्शन अच्छा रहा तो 2024 के लिए केजरीवाल की दावेदारी और मजबूत हो जाएगी। हाल ही में अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अगले 2 साल में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी संगठन को विस्तार देने में जुटी है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि आने वाले समय में यदि 1-2 राज्यों में और पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है तो केजरीवाल विपक्ष के सबसे मजबूत दावेदार बन सकते हैं।

Previous Post

तीस्ता सीतलवाड़ को SC से मिली राहत, अंतरिम बेल हुई मंजूर

Next Post

भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए रविंद्र जडेजा

Next Post
भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए रविंद्र जडेजा

भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए रविंद्र जडेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास
  • वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व
  • आज का राशिफल – 16 मई 2026
  • नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार
  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In