• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भोग से योग-साधना की ओर हो प्रस्थान : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

भोग से योग-साधना की ओर हो प्रस्थान : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

June 8, 2026
ममता बनर्जी की मौजूदगी के बीच टीएमसी में बगावत की सुगबुगाहट से बढ़ी सियासी गर्मी

ममता बनर्जी की मौजूदगी के बीच टीएमसी में बगावत की सुगबुगाहट से बढ़ी सियासी गर्मी

June 8, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

टेस्ट क्रिकेट में भारत का दबदबा: अफगानिस्तान पर पारी और 300 रन की रिकॉर्ड जीत

June 8, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अडानी पोर्ट्स को वैश्विक सफलता, अर्जेंटीना LNG प्रोजेक्ट के लिए मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

June 8, 2026
इंडिया ब्लॉक बैठक में सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया गले, एकता का संदेश

इंडिया ब्लॉक बैठक में सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया गले, एकता का संदेश

June 8, 2026
अमेरिका ने भारत-पाक सीमा और बलूचिस्तान यात्रा पर चेतावनी जारी की

भारत ने जारी की चेतावनी: ईरान जाने से बचें, फंसे नागरिकों को निकलने का निर्देश

June 8, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

June 8, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, उपभोक्ताओं की नजर बाजार पर

June 8, 2026
हाई अलर्ट पर जयपुर, अतिक्रमण हटाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हाई अलर्ट पर जयपुर, अतिक्रमण हटाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

June 8, 2026
गाजियाबाद में चौंकाने वाला खुलासा, अपात्र लोग उठा रहे सरकारी राशन लाभ

गाजियाबाद में चौंकाने वाला खुलासा, अपात्र लोग उठा रहे सरकारी राशन लाभ

June 8, 2026
एनकाउंटर

पूर्वांचल का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में मारा गया

June 8, 2026
तीखे सवालों से नाराज़ ट्रंप, टीवी इंटरव्यू बीच में छोड़कर चले गए

तीखे सवालों से नाराज़ ट्रंप, टीवी इंटरव्यू बीच में छोड़कर चले गए

June 8, 2026
जाति जनगणना बना सियासी टकराव का केंद्र, राहुल गांधी का सरकार पर वार

‘सिस्टम से सवाल करने की हिम्मत’— छात्र सार्थक के समर्थन में उतरे राहुल गांधी

June 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 8, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

भोग से योग-साधना की ओर हो प्रस्थान : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री ने ‘भोग का कटुक विपाक’ विषय को किया व्याख्यायित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 8, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
भोग से योग-साधना की ओर हो प्रस्थान : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

लाडनूं : तेरापंथ की राजधानी लाडनूं में स्थित जैन विश्व भारती के सुरम्य परिसर में विराजमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का नित्य क्रम लगा हुआ है। आचार्यश्री सहित चार सौ से अधिक चारित्रात्माओं के दर्शन व सेवा का लाभ मिलना मानों श्रद्धालुओं के लिए बोनस के समान लग रहा है। गर्मी का प्रकोप हो अथवा, तेज आंधी या वर्षा, आचार्यश्री के प्रवास स्थल के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी जा सकती है। इतना ही नहीं सूर्योदय के पूर्व से लेकर सूर्यास्त के बाद तक भी श्रद्धालु अपने आराध्य आसपास ही दर्शन, सेवा व उपासना का लाभ उठाने में रत दिखाई देते हैं। आचार्यश्री के पवित्र आभावलय में बैठकर और समय-समय पर मंगलपाठ आदि का श्रवण कर श्रद्धालु निहाल हो जाते हैं। योगक्षेम वर्ष के मंगल प्रवास में यह दृश्य मानों नित्य प्रति ही देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में भी श्रद्धालु अपनी गुरु की अमृतवाणी के श्रवण का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

सोमवार को सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘भोग का कटुक विपाक’ को विवेचित करते हुए कहा कि यह जगत आत्मा और कर्म से मिलाजुला है। आदमी बाहर की दुनिया को तो कुछ देख सकता है, लेकिन पूरी दुनिया को देखना भी कठिन है तो फिर भीतरी जगत को देखना कितना संभव हो सकता है। भीतर के जगत में कार्मण शरीर और आत्मा को आंखों से देख पाना तो मानों साधारणतया संभव नहीं है। साधना की गहराई में जाने वाले को भीतर के जगत का कुछ ज्ञान हो तो हो सकता है। किसी-किसी को जाति स्मृति ज्ञान भी उपलब्ध हो सकता है।
पिछले जन्म का ज्ञान होने से किसी में वैराग्य भाव की जागरणा भी हो सकती है तो किसी में किसी दूसरे के प्रति द्वेष का भाव भी उत्पन्न हो सकता है। जन्मों तक संबंधों की परंपरा चल सकती है, चाहे वह मित्रता व प्रेम का हो अथवा शत्रुता का हो, जन्मों तक यह परंपरा चलती रह सकती है। शास्त्र में बताया गया है कि आदमी जो भोग भोगता है, ये विष के समान होते हैं। भोग का कटुक विपाक अर्थात् परिणाम दुःख वाले होते हैं। इसलिए आदमी को भोगों का परित्याग करने का प्रयास करना चाहिए। भोग और योग परस्पर विरोधी हैं। योग अध्यात्म की साधना में सहायक होता है। योग ने मानों कितनी व्यापकता प्राप्त की है कि 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। अध्यात्म की साधना भी योग है।

भोग जगत के कटुक विपाक होते हैं। इसलिए आदमी को भोग को छोड़कर योग की प्रस्थान करने का प्रयास करना चाहिए। साधु अपने जीवनकाल में योग-साधना करते हैं। कई साधु जो बचपन में ही साधु बन गए हैं, वे लम्बेकाल तक योग-साधना कर अपने जीवन का कल्याण करते हैं। जीवन भर भोग के त्यागी बने रहते हैं। साधु जीवन में भोगों से विरक्ति रखने का प्रयास करे और त्याग की चेतना प्रबल रहे। साधु के लिए संयम और साधना का महत्त्व बहुत अधिक होता है। साधु के जीवन में विनय और आचार भी पुष्ट रहे।

मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं को भी उत्तरित किया। सुश्री जयश्री नाहटा व सुश्री मोक्षा नाहटा ने आचार्यश्री से अठाई की तपस्या का प्रत्याख्यान किया।

 

Previous Post

अडानी पोर्ट्स को वैश्विक सफलता, अर्जेंटीना LNG प्रोजेक्ट के लिए मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Next Post

टेस्ट क्रिकेट में भारत का दबदबा: अफगानिस्तान पर पारी और 300 रन की रिकॉर्ड जीत

Next Post
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

टेस्ट क्रिकेट में भारत का दबदबा: अफगानिस्तान पर पारी और 300 रन की रिकॉर्ड जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता बनर्जी की मौजूदगी के बीच टीएमसी में बगावत की सुगबुगाहट से बढ़ी सियासी गर्मी
  • टेस्ट क्रिकेट में भारत का दबदबा: अफगानिस्तान पर पारी और 300 रन की रिकॉर्ड जीत
  • भोग से योग-साधना की ओर हो प्रस्थान : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
  • अडानी पोर्ट्स को वैश्विक सफलता, अर्जेंटीना LNG प्रोजेक्ट के लिए मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
  • इंडिया ब्लॉक बैठक में सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया गले, एकता का संदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In