डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान उस समय नाराज हो गए जब उनसे 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के दावों को लेकर सबूत मांगे गए। तीखी बहस के बाद ट्रंप ने एनबीसी के लोकप्रिय कार्यक्रम मीट द प्रेस का इंटरव्यू बीच में ही समाप्त कर दिया और स्टूडियो से चले गए।
रिपोर्टों के अनुसार, एनबीसी की वरिष्ठ पत्रकार Kristen Welker ने ट्रंप से 2020 के चुनाव और कैलिफोर्निया के चुनावों में कथित धांधली संबंधी उनके दावों पर प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई। ट्रंप ने मीडिया संस्थानों पर पक्षपात का आरोप लगाया और एनबीसी की आलोचना भी की।
इंटरव्यू के दौरान जनवरी 2021 में अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) में हुई हिंसा तथा उससे जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। पत्रकार द्वारा लगातार सवाल पूछे जाने पर ट्रंप असहज दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वे पर्याप्त समय दे चुके हैं और अब बातचीत समाप्त करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने माइक्रोफोन हटाया और इंटरव्यू छोड़कर चले गए।
घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद अमेरिका में राजनीतिक और मीडिया हलकों में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। हालांकि बाद में पत्रकार क्रिस्टन वेलकर ने बताया कि उनकी ट्रंप से इंटरव्यू के बाद भी बातचीत हुई और भविष्य में एक अन्य साक्षात्कार की संभावना बनी हुई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत