डेस्क : राजधानी दिल्ली में प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े एक जिम के बाहर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित संदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर जिम के बाहर पहुंचे और गोलीबारी कर फरार हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में दावा किया गया कि जिम को अभिनेता सलमान खान से जुड़े संबंधों के कारण निशाना बनाया गया। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है और अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी दावे की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फायरिंग की घटना के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेशों की भी पड़ताल कर रही हैं।
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पहले भी कई हाई-प्रोफाइल धमकियों और फायरिंग की घटनाओं में सामने आता रहा है। ताजा घटना के बाद एक बार फिर दिल्ली में संगठित अपराध और सेलिब्रिटी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
