डेस्क : केरल सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ी सामाजिक कल्याण योजना ‘प्रियदर्शिनी’ की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
यह योजना 15 जून से पूरे राज्य में लागू हो गई है। इसके अंतर्गत केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की साधारण बस सेवाओं में सभी उम्र, आय वर्ग और सामाजिक स्थिति की महिलाओं तथा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को बिना किसी शुल्क के यात्रा करने की अनुमति दी गई है।
सरकारी जानकारी के अनुसार इस योजना के लिए किसी प्रकार के पंजीकरण या दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री बस कंडक्टर से ‘जीरो वैल्यू टिकट’ लेकर यात्रा कर सकेंगे, ताकि यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा सके और व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।
योजना के पहले चरण में यह सुविधा केएसआरटीसी की लगभग 3,125 साधारण बसों में लागू की गई है, जबकि वातानुकूलित और एक्सप्रेस सेवाएं इस दायरे से बाहर रखी गई हैं।
सरकार का मानना है कि इस पहल से महिलाओं की आवाजाही आसान होगी, आर्थिक बोझ कम होगा और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना राज्य सरकार की उन प्रमुख चुनावी घोषणाओं में शामिल थी, जिन्हें अब लागू किया जा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत