डेस्क : घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) उपभोक्ताओं के लिए बुधवार को राहत की बात यह रही कि तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया है। देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर मौजूदा दरों पर ही उपलब्ध रहेगा।
हालांकि, एलपीजी उपभोक्ताओं, विशेषकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण नीति परिवर्तन सामने आया है। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत रियायती एलपीजी सिलेंडरों की वार्षिक संख्या को नौ से घटाकर चार कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय लाभार्थी परिवारों की औसत गैस खपत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत पात्र उज्ज्वला लाभार्थियों को पहले चार रिफिल पर प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी। इस प्रकार प्रत्येक परिवार को वर्ष में कुल 1,200 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
उल्लेखनीय है कि 7 जून से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई थी। वहीं व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भी जून माह की शुरुआत में वृद्धि की गई थी।
सरकार का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की ऊंची कीमतों के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम दरों पर रसोई गैस उपलब्ध कराई जा रही है और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत