• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मोदी कैबिनेट से किन मंत्रियों की होगी छुट्टी, किनके बदले जा सकते हैं विभाग?

मोदी कैबिनेट से किन मंत्रियों की होगी छुट्टी, किनके बदले जा सकते हैं विभाग?

June 24, 2026
पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

June 24, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

June 24, 2026
’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

June 24, 2026
कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

June 24, 2026
‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

June 24, 2026
भाजपा के किन 12 MLA ने कांग्रेस को दिए वोट? नितिन नवीन को मिल गई लिस्ट

भाजपा के किन 12 MLA ने कांग्रेस को दिए वोट? नितिन नवीन को मिल गई लिस्ट

June 24, 2026
भगवंत मान को बचाने को पंजाब पुलिस के अफसरों ने दी 10 लाख की रिश्वत? 2 गिरफ्तार

भगवंत मान को बचाने को पंजाब पुलिस के अफसरों ने दी 10 लाख की रिश्वत? 2 गिरफ्तार

June 24, 2026
दिल्ली के पास बनेंगे 3 रेल कॉरिडोर, हरियाणा-राजस्थान और UP के इन शहरों को फायदा

दिल्ली के पास बनेंगे 3 रेल कॉरिडोर, हरियाणा-राजस्थान और UP के इन शहरों को फायदा

June 24, 2026
मस्क नहीं रहे खरबपति, 1 ही दिन में एशिया के नंबर 1 अमीर के दौलत से अधिक गंवाई

मस्क नहीं रहे खरबपति, 1 ही दिन में एशिया के नंबर 1 अमीर के दौलत से अधिक गंवाई

June 24, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज में भारत को राहत, 11 जहाज सुरक्षित निकले

June 24, 2026
जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान

जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान

June 24, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में बेंच, इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू की उम्मीद

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

मोदी कैबिनेट से किन मंत्रियों की होगी छुट्टी, किनके बदले जा सकते हैं विभाग?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 24, 2026
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोदी कैबिनेट से किन मंत्रियों की होगी छुट्टी, किनके बदले जा सकते हैं विभाग?

नई दिल्ली। अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए और अन्य राजनीतिक प्राथमिकताओं को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिपरिषद में एक बड़े फेरबदल की संभावना तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) सहित एक दर्जन से अधिक मंत्रियों को हटाया जा सकता है या फिर उनके विभाग बदले जा सकते हैं। इस कवायद को भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा चुनावी राज्यों में रणनीतिक और सांगठनिक संतुलन बनाने के बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस फेरबदल में कम से कम दो कैबिनेट मंत्रियों और तीन राज्य मंत्रियों (MoS) की सरकार से विदाई हो सकती है। आपको बता दें कि हाल ही में जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और उनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर भी कर लिया है। आने वाले कुछ दिनों में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। भाजा नेतृत्व ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए वापस पंजाब जाने के लिए कहा है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री को दक्षिण भारत के एक राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण राज्य में भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। इसके अलावा करीब 10 से 12 मंत्रालयों के नेतृत्व में बदलाव और कई मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदले जाने की चर्चा है।

NDA सहयोगियों की बढ़ सकती है हिस्सेदारी

इस कैबिनेट विस्तार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक दलों JDP(U), TDP, NCP और RLM को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की प्रबल संभावना है। इसमें से जदयू और टीडीपी को अधिक हिस्सेदारी दी जा सकती है। अधिकांश सहयोगी दलों के नेताओं को राज्य मंत्री (MoS) स्तर पर समायोजित किया जाएगा, जबकि एक या दो वरिष्ठ नेताओं को सीधे कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

भाजपा ने हाल ही में संगठन के भीतर कुछ बड़े बदलाव किए हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कॉरपोरेट मामलों और सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि संसद के किसी भी सदन लोकसभा या राज्यसभा से नए चेहरों को लाकर इन दोनों नेताओं की मंत्री पद की खाली जगहों को भरा जाएगा। इसके अलावा, एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को कर्नाटक भाजपा का अध्यक्ष और एक अन्य नेता को मणिपुर भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। मणिपुर को राज्यसभा के रास्ते केंद्रीय कैबिनेट में प्रतिनिधित्व दिए जाने के भी संकेत मिले हैं।

उम्रदराज और राज्यसभा मंत्रियों पर कैंची

पार्टी इस बार युवाओं को आगे बढ़ाने की नीति पर काम कर रही है। जिन मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल इस साल के अंत में या 2027 की शुरुआत में समाप्त हो रहा है उन्हें वापस संगठन के काम में लगाया जा सकता है। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के मंत्रियों और कुछ अन्य राज्यसभा सदस्यों की जगह युवा चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

पार्टी के विभिन्न मोर्चों के कुछ वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में एंट्री मिल सकती है। बिहार से आने वाले एक कैबिनेट मंत्री को उन्हीं के जाति समूह के किसी अन्य सांसद से रिप्लेस किए जाने की भी चर्चा है।

केंद्रीय नेतृत्व के राडार पर इस समय दक्षिण भारत, उत्तर पूर्व और उत्तर प्रदेश से आने वाले एक-एक राज्य मंत्री हैं, जिनके काम की समीक्षा की जा रही है। रेल, वित्त, कॉरपोरेट, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कृषि एवं किसान कल्याण, कपड़ा, सहकारिता और जल शक्ति और पर्यावरण मंत्रालय में एमओएस स्तर पर बदलाव की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में जिन मंत्रियों के पास अतिरिक्त प्रभार हैं उनसे वे विभाग लेकर नए फुल-टाइम कैबिनेट मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके साथ ही बिहार के सहयोगी दलों के लिए राज्य मंत्री स्तर पर मानव संसाधन विकास और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में जगह देने पर पार्टी के भीतर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है।

Previous Post

भाजपा के किन 12 MLA ने कांग्रेस को दिए वोट? नितिन नवीन को मिल गई लिस्ट

Next Post

‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

Next Post
‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

'ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे', ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’
  • मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
  • ’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी
  • कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान
  • ‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In