• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सद्ज्ञान और चारित्र से दीप्तिमान बने साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

सद्ज्ञान और चारित्र से दीप्तिमान बने साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

July 4, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

युद्ध के बीच भी भारत में स्थिर रही ईंधन आपूर्ति, पीएम मोदी ने बताई रणनीति

July 4, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

आगरा हत्याकांड: पत्नी ने पति को मारकर घर के बाथरूम में दबाया शव

July 4, 2026
इशाक़ डार

पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, उप प्रधानमंत्री के रिश्तेदार पर भी आरोप

July 4, 2026
भारत के साथ तनाव: पाकिस्तान हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाकर दहशत में

लश्कर-ए-तैयबा और जैश से जुड़े 23 आतंकी घोषित, भारत सरकार का बड़ा कदम

July 4, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

बांग्लादेश-चीन तेजस्ता परियोजना पर भारत की नजर, रणनीतिक चिंता जताई

July 4, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, तबीयत को लेकर अपडेट आया सामने

July 4, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन, भारत, इंडेन और एचपी गैस के नए रेट जारी

July 4, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, दरें स्थिर बनी रहीं

July 4, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: विवाहेतर संबंधों में निजता की सीमा तय

July 4, 2026
अमेरिका को भारत का जवाब: ऊर्जा सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं

2036 तक देश के उपभोक्ता खर्च का 93% हिस्सा मिडिल क्लास से: वित्त मंत्री

July 4, 2026
लालू परिवार की सुरक्षा पर सियासी घमासान, राजद ने जताई नाराजगी

लालू और राबड़ी को Z श्रेणी सुरक्षा, बुलेटप्रूफ वाहन और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी मिलेंगे

July 4, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा बड़ा विस्तार, हर जिले में बनेगा ट्रॉमा नेटवर्क

July 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सद्ज्ञान और चारित्र से दीप्तिमान बने साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

युगप्रधान आचार्यश्री ने आज के निर्धारित विषय को किया व्याख्यायित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 4, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
सद्ज्ञान और चारित्र से दीप्तिमान बने साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं : जन-जन को सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति की प्रेरणा प्रदान करने वाले अखण्ड परिव्राजक, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने शनिवार को सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘सूर्य की तरह दीप्तिमान रहें’ को आगम के माध्यम से व्याख्यायित करते हुए कहा कि इस सृष्टि में सूर्य भी है, चन्द्रमा भी है, पृथ्वी भी है, प्राणी भी हैं, जीव भी हैं और सिद्ध भगवान भी हैं। सूर्य एक तेजस्वी तत्त्व है। सूर्य कितना मर्यादित रूप में उदित होता है और उतने ही मर्यादित रूप में अस्ताचल की ओर चला जाता है। एकदम निर्धारित समय पर उदय होना और निर्धारित समय पर ही अस्त हो जाने वाले सूर्य से समयनिष्ठा की प्रेरणा ली जा सकती है। समय नियमितता सूर्य से सीखी जा सकती है।
पहले से ही निर्धारित होता है कि सूर्योदय इतने बजे ही होगा। कोई व्यक्ति, ट्रेन आदि कभी विलम्ब हो जाए, कोई अपना कार्य समय पर पूरा करे अथवा न करे, किन्तु सूर्य की नियमितता, समयनिष्ठा कभी टल नहीं सकती। सूर्य में प्रकाशवत्ता भी है। अंधकार है वहां, जहां आदित्य नहीं है। मुर्दा है वह देश जहां साहित्य नहीं है। सूर्य प्रकाश देने वाला है। सूर्य से सभी को कितना सहयोग मिलता है। प्रकाश होता है तो पढ़ाई हो सकती है, ईर्या समिति का विशेष ध्यान रखा जा सकता है। सूर्य स्वयं प्रकाशवान है और दूसरों को भी ज्योति प्रदान करने वाला है।
सूर्य में ताप भी होता है। ठंड के महीने में जब सूर्य उगता है तो ठंड को भगाने वाला होता है। सूर्य में तापवत्ता है, यह भी उसका एक गुण है। सृष्टि का सूर्य मानों कितनी नियमितता से अपना कार्य करता है। आगम में कहा गया है कि जिस प्रकार आकाश में सूर्य चमकता है, उसी प्रकार महर्षि को भी दीप्तिमान होना चाहिए। जो सद्ज्ञान से सम्पन्न होता है, जिनके पास ज्ञान का भण्डार हो, वह साधु प्रकाशवान हो सकता है। ज्ञान भी प्रकाश प्रदान करने वाला होता है। साधु को मति ज्ञान और श्रुत ज्ञान सम्पन्न होना चाहिए। यह दो ज्ञान सामान्य मनुष्य और पशु में भी हो सकते हैं।
कोई साधु-संत अध्यात्म विद्या का सद्ज्ञान देने वाले मिल जाएं तो कितना अच्छा हो सकता है। स्वयं के साथ-साथ सहवर्ती छोटे साधु-साध्वियों के विकास का भी प्रयास होना चाहिए। आचार्यश्री ने साधु-साध्वियों को विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि साझ के अग्रणी साधु-साध्वियां तीन साल में कम से कम एक वैरागी-वैरागण बनाकर प्रस्तुत करने का प्रयास हो तो यह भी कितनी बड़ी सेवा हो सकती है। इस प्रकार साधु में भी सद्ज्ञान का प्रकाश हो तो विशेष बात हो सकती है। सूर्य से नियमितता, प्रकाशवत्ता और तापवत्ता रूपी गुण की प्रेरणा ली जा सकती है। साधु के ज्ञान और चारित्र दोनों तेजस्वी बनें, दोनों का अच्छा विकास हो।
Previous Post

पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, उप प्रधानमंत्री के रिश्तेदार पर भी आरोप

Next Post

आगरा हत्याकांड: पत्नी ने पति को मारकर घर के बाथरूम में दबाया शव

Next Post
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

आगरा हत्याकांड: पत्नी ने पति को मारकर घर के बाथरूम में दबाया शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युद्ध के बीच भी भारत में स्थिर रही ईंधन आपूर्ति, पीएम मोदी ने बताई रणनीति
  • आगरा हत्याकांड: पत्नी ने पति को मारकर घर के बाथरूम में दबाया शव
  • सद्ज्ञान और चारित्र से दीप्तिमान बने साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
  • पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, उप प्रधानमंत्री के रिश्तेदार पर भी आरोप
  • लश्कर-ए-तैयबा और जैश से जुड़े 23 आतंकी घोषित, भारत सरकार का बड़ा कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In