डेस्क : पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें देश के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इस्हाक डार के एक रिश्तेदार पर भी आरोप लगे हैं। इस घटना ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक आरोपी इस्हाक डार से जुड़ा रिश्तेदार बताया जा रहा है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर भेज दिया गया है, और मामले की गहन जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिलाएं नीदरलैंड और वेनेजुएला की नागरिक हैं। आरोप है कि उन्हें पहले संपर्क के माध्यम से पाकिस्तान बुलाया गया और बाद में लाहौर में उनके साथ अपराध की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है, जिसमें संभावित साजिश, संपर्क और वित्तीय लेन-देन की भी जांच शामिल है। पीड़ितों के बयान और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना सामने आने के बाद पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत