लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के सत्याग्रह का समर्थन किया है। अखिलेश यादव ने वांगचुक से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की।
सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर सत्याग्रह पर बैठे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। इसी को देखते हुए अखिलेश यादव ने उनसे आग्रह किया कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनशन समाप्त कर आगे की लड़ाई के लिए ऊर्जा बचाएं।
इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति समर्थन जताया था। उन्होंने कहा कि वांगचुक जैसे लोगों का योगदान समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण है।
अखिलेश यादव ने अपने सांसदों प्रिया सरोज और पुष्पेंद्र सरोज को भी आंदोलन स्थल पर भेजा था। दोनों नेताओं ने वहां पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी की ओर से समर्थन व्यक्त किया।
वांगचुक के सत्याग्रह को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। कई नेताओं ने उनके उठाए गए मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
अखिलेश यादव ने बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक के संघर्ष और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाने वाले लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत