• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
5 हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी से और क्या उम्मीद करें, राणा कपूर के आरोपों पर बोली कांग्रेस

466.51 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में यस बैंक के पूर्व एमडी राणा कपूर, अवंता ग्रुप के प्रवर्तक गौतम थापर पर चार्जशीट

September 20, 2022
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार

June 26, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैर-घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उद्योग जगत को राहत

June 26, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

डिजिटल दौर में एमएसएमई की नई तस्वीर: एआई नौकरियों में 164% उछाल

June 26, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 26, 2026
सुरों की मलिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती

गीत के बोल बने विवाद की वजह, सफाई देने रेडियो पर आईं आशा भोंसले

June 26, 2026
मीना कुमारी का जीवन फिर सुर्खियों में, पुराना किस्सा बना चर्चा का विषय

प्रेम, पीड़ा और परदे की कहानी: मीना कुमारी पर बनेगी नई बायोपिक

June 26, 2026
मावा कचौड़ी: एक परंपरागत मिठास से भरी राजस्थानी व्यंजन-कथा

मावा कचौड़ी: एक परंपरागत मिठास से भरी राजस्थानी व्यंजन-कथा

June 26, 2026
आज योगिनी एकादशी: पुण्य, उपवास और विष्णु कृपा

निर्जला एकादशी : संयम, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का महापर्व

June 26, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 25 जून 2026

June 26, 2026
राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन

राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन

June 25, 2026
बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

June 25, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

466.51 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में यस बैंक के पूर्व एमडी राणा कपूर, अवंता ग्रुप के प्रवर्तक गौतम थापर पर चार्जशीट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 20, 2022
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
5 हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी से और क्या उम्मीद करें, राणा कपूर के आरोपों पर बोली कांग्रेस

File Photo

नई दिल्ली:सीबीआई ने सोमवार को यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक राणा कपूर और अवंता ग्रुप के प्रवर्तक गौतम थापर के खिलाफ 466.51 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में चार्जशीट दायर की है। उन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है।

गत वर्ष दो जून की एफआईआर में नहीं था नाम अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दो जून को दर्ज की गई प्राथमिकी में कपूर का नाम संदिग्ध के रूप में नहीं था, लेकिन जांच के दौरान घोटाले में उनकी भूमिका सामने आई थी। एजेंसी ने मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत में दायर अपने आरोप पत्र में थापर और ऑयस्टर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड (ओबीपीएल) को घोटाले में नामजद किया है।

सीवीओ की शिकायत पर दर्ज की गई थी एफआईआर तत्कालीन मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) आशीष विनोद जोशी से शिकायत मिलने के छह दिनों के भीतर सीबीआई ने पिछले साल दो जून को थापर, ओबीपीएल के निदेशकों रघुबीर कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मंगल और तापसी महाजन, अवंता रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड तथा झाबुआ पावर लिमिटेड के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

15 महीने की जांच

लगभग 15 महीने की जांच के बाद एजेंसी ने आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। केंद्रीय एजेंसी ने अब तक अज्ञात लोगों की बड़ी साजिश और भूमिका की तफ्तीश के लिए जांच को खुला रखा है। अधिकारियों ने कहा कि आरोप है कि आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जनता के धन के इस्तेमाल के लिए 466.51 करोड़ की धांधली की गई। गौरतलब है कि राणा कपूर थापर के साथ एक अन्य मामले में भी सह-आरोपी हैं। यह मामला यस बैंक में दिल्ली के रिहायशी इलाके में संपत्ति के बदले सार्वजनिक धन के हेरफेर से जुड़ा है।

तलाशी में मिले थे सबूत

सीबीआई के मुताबिक, यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने 2017-2019 की अवधि के दौरान आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जनता के धन के दुरुपयोग, हेराफेरी के लिए जालसाजी की थी। सीबीआई ने कहा कि इससे पहले पांच जून, 2021 को आरोपी के आधिकारिक/आवासीय परिसरों सहित कई परिसरों में तलाशी ली गई थी, जिसमें कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य वगैरह बरामद हुए थे।

सेबी ने इसी माह दो करोड़ का जुर्माना लगाया था

बाजार नियामक सेबी ने सात सितंबर को राणा कपूर पर गलत तरीके से एटी-1 बॉन्ड बेचने पर 45 दिन के भीतर दो करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया था। यह मामला बैंक के एटी-1 बॉन्ड को उसके अधिकारियों द्वारा निवेशकों को गलत तरीके से बेचने से जुड़ा है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने निवेशकों को बॉन्ड बेचते समय इसमें शामिल जोखिम के बारे में नहीं बताया था। सेबी ने कहा था कि यस बैंक ने बॉन्ड बेचने के लिए भोलेभाले ग्राहकों को फंसाया।

Previous Post

गेहूं की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Next Post

शाहरुख खान क्या इस फिल्म में रणवीर सिंह को देंगे ‘डॉन’ का खिताब!

Next Post
शाहरुख खान ने 5 साल पहले रणवीर सिंह को लेकर की थी भविष्यवाणी, कहा था- कपड़े नहीं पहनने के लिए होंगे गिरफ्तार!

शाहरुख खान क्या इस फिल्म में रणवीर सिंह को देंगे 'डॉन' का खिताब!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार
  • गैर-घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उद्योग जगत को राहत
  • डिजिटल दौर में एमएसएमई की नई तस्वीर: एआई नौकरियों में 164% उछाल
  • टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार
  • गीत के बोल बने विवाद की वजह, सफाई देने रेडियो पर आईं आशा भोंसले
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In