वापी:पारडी के बगवाडा हाईवे टोलनाका पर सूरत की ओर आने वाले हाईवे पर मंगलवार दोपहर आधा किमी तक ट्रैफिक जाम हो गया। उसी समय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और उनका काफिला ट्रैफिक जाम में फंस गया।
पीएम मोदी के सूरत दौरे से पहले डोभाल मुंबई से हाईवे से सूरत आ रहे थे, तभी ट्रैफिक जाम लग गया। उनके ट्रैफिक जाम में फंसने से एस्कॉर्ट कर रही पुलिस के जवान हरकत में आए और जाम को क्लियर कराया। लगभग 30 मिनट बाद अजीत डोभाल का काफिला सूरत के लिए रवाना हुआ।
हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही से बारिश में हाईवे पर पड़े गड्ढों से वाहनों की गति धीमी हो जाती है। इससे जाम लग रहा है। मंगलवार को देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का काफिला फंसने पर कई सवाल खड़े हुए हैं।
पारडी खड़की ब्रिज, मोराई फाटक और उदवाड़ा ब्रिज पर गड्ढों से वाहन चालक रोज होते हैं परेशान
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपने काफिले के साथ मंगलवार को मुंबई से सूरत के लिए निकले। मंगलवार दोपहर वापी हाईवे पर बगवाड़ा टोल नाका के निकट मोराई फाटक के पास आधे घंटे तक ट्रैफिक में फंस गए। इससे प्रशासन हरकत में आ गया। यद्यपि आम वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक जाम में फंसना दैनिक घटना बन गया है।
खासकर मानसून में पारडी खड़की ब्रिज, मोराई फाटक और उदवाड़ा ब्रिज के हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ट्रैफिक जाम लगता है और अब तक 17 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई-सूरत नेशनल हाईवे संख्या 48 सबसे व्यस्त राजमार्ग है। हालांकि मौजूदा मानसून सीजन में हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालक घंटों फंसे रहते हैं। बगवाड़ा टोल रोड पर रोज लाखों का टोल टैक्स वसूला जाता है।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

