सूरत:आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तीनाें प्रमुख राजनीतिक दलाें की जाेर-आजमाइश पूरे शवाब पर है। वहीं कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी में सेंध लगाने की जुगत में है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का दावा है कि आप के कई नेता कांग्रेस में शामिल हाे जाएंगे।
एक कांग्रेसी नेता ने बताया कि आम आदमी पार्टी के शहर के कई दिग्गज नेता शनिवार काे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी के नेताओं के संपर्क में हैं। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित शनिवार काे कांग्रेस कार्यालय में मौजूद रहेंगे।
जहां वह आम आदमी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाएंगे। इसके लिए पिछले 1 सप्ताह से तैयारी चल रही है। वहीं इसके लिए आप नेताओं में अंतर्कलह काे जिम्मेदार माना जा रहा है। बता दें कि इसके पहले कई पूर्व कॉर्पोरेटर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हाे गए थे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
