• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
धार्मिक आचरणों से युक्त हो गृहस्थ जीवन: शांतिदूत महाश्रमण

धार्मिक आचरणों से युक्त हो गृहस्थ जीवन: शांतिदूत महाश्रमण

April 6, 2022
सिद्धार्थ रॉय कपूर: फिल्मों का 40% बजट स्टार्स की फीस में खर्च

सिद्धार्थ रॉय कपूर: फिल्मों का 40% बजट स्टार्स की फीस में खर्च

May 17, 2025
2026 पर आएगी ‘धमाल 4’, अजय देवगन संग फुलऑन कॉमेडी का वादा

2026 पर आएगी ‘धमाल 4’, अजय देवगन संग फुलऑन कॉमेडी का वादा

May 17, 2025
सुनील गावस्कर

हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी के फैन हुए सुनील गावस्कर

May 17, 2025
बीसीसीआई

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम घोषित

May 17, 2025
आईपीओ

बोराना वीव्स का आईपीओ 20 मई से खुलेगा

May 17, 2025
वोडाफोन आइडिया

सरकारी समर्थन के बिना नहीं बचेगी वोडाफोन आइडिया: दिवालियापन की चेतावनी

May 17, 2025
भारत बना वैश्विक निवेशकों की पसंद

भारत बना वैश्विक निवेशकों की पसंद

May 17, 2025
अंजीर

शुगर कम कर रहे हैं? इन फलों से भी रखें दूरी

May 17, 2025
शनिवार को तेल क्यों चढ़ाना चाहिए?

कैसे करें शनि दोष का शमन इस जयंती पर

May 17, 2025
राशिफल

17 मई 2025 का राशिफल

May 17, 2025
नौमान इलाही जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई से जुड़े होने का आरोप

नौमान इलाही जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई से जुड़े होने का आरोप

May 16, 2025
नीतीश कुमार

बिहार कैबिनेट के 69 फैसले: शहीदों को 50 लाख, कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी

May 16, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 17, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

धार्मिक आचरणों से युक्त हो गृहस्थ जीवन: शांतिदूत महाश्रमण

भिवानी से गतिमान हुए ज्यातिचरण, लगभग 13 किमी का विहार कर पहुंचे लुहारी जाटू

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 6, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
धार्मिक आचरणों से युक्त हो गृहस्थ जीवन: शांतिदूत महाश्रमण

लुहारी जाटू, भिवानी:  भिवानीवासियों को अपनी अमृतवाणी का रसपान कराने के उपरान्त जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी बुधवार को प्रातः की मंगल बेला में अगले गंतव्य की ओर गतिमान होने से पूर्व ही सैंकड़ों की संख्या में भिवानीवासी पूज्य सन्निधि में उपस्थित हो गए। वर्षों बाद अपने आराध्य का एकदिवसीय प्रवास का सौभाग्य प्राप्त कर जन-जन महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी के प्रति प्रणत नजर आ रहा था। प्रेक्षा विहार/तेरापंथ भवन में उपस्थित श्रद्धालुओं पर आशीषवृष्टि की। इस दौरान भिवानी श्रावक समाज ने आचार्यश्री से 60 संकल्पों को स्वीकार किया। सभी को संकल्पयुक्त आशीष से भावित बना शांतिदूत आचार्यश्री अलगे गंतव्य की ओर प्रस्थित हुए।

मार्ग में सैंकड़ों-सैंकड़ों लोगों को आचार्यश्री के दर्शन और यथानुकूलता आशीष और पावन पथदर्शन का अवसर उपलब्ध हो रहा था। जैसे-जैसे आचार्यश्री के कदम आगे बढ़ रहे थे, वैसे-वैसे सूर्य की किरणें भी तीक्ष्ण हो रही थीं और लोगों को तपन का अहसास करा रही थीं। चढ़ता पारा भी महातपस्वी के गतिमान चरणों को रोक पाने में अक्षम था। मार्ग में जी लीटर वैली स्कूल के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आचार्यश्री उनके निकट पधारे और मंगल आशीर्वाद के साथ नशामुक्ति का संकल्प भी कराया। भिवानी जिला मुख्यालय से लगभग तेरह किलोमीटर का विहार आचार्यश्री लुहारी जाटू स्थित सेठ हरनाम दास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पधारे।

विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य प्रवचन में उपस्थित लोगों को आचार्यश्री ने पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि धर्म ऐसा तत्त्व है जो मानव के व्यवहार को और विशद बना देता है। साधु के लिए धर्म की बड़ी-बड़ी बातें बताई गई हैं तो सामान्य गृहस्थों के लिए भी धर्म की छोटी-छोटी बातें बताई गई हैं। अणुव्रत आन्दोलन के माध्यम से आचार्यश्री तुलसी ने इन्हीं छोटे-छोटे नियमों का प्रचार किया था। जिसे मानव अपने जीवन में धारण कर अपने जीवन को धर्म से भावित बना सकता है।

शास्त्रों में गृहस्थों के लिए पहला धर्म बताया गया-सुपात्र में दान देना। गृहस्थ जो साधु शुद्ध हो उसे दान देने का प्रयास करना चाहिए। वस्त्र, आहार आदि जो भी साधु को अपेक्षित हो और तो गृहस्थ उसे सहज रूप में दान देकर धर्माचरण कर सकता है। गृहस्थ को अपने जीवन में गुरुओं के प्रति भी विनय का भाव रखने का प्रयास करना चाहिए। सभी प्राणियों के प्रति दया और अनुकंपा की भावना रखने का प्रयास करना चाहिए। आदमी यह सोचे कि यदि उसे सुख प्रिय है तो सभी प्राणियों को सुख प्रिय होता है, इसलिए अपने सुख के लिए किसी भी प्राणी को कष्ट देने का प्रयास न हो। बिना मतलब अथवा गुस्सा, लोभ, अहंकार के कारण किसी को कष्ट देने से बचने का प्रयास करना चाहिए।

आदमी का व्यवहार न्यायोचित्त हो और अनैतिकता से बचने का प्रयास करे। किसी को भी ठगने का प्रयास नहीं करना चाहिए। किसी को धोखा देना, ठग लेना, झूठा फंसा देने का प्रयास नहीं चाहिए। आचार्यश्री ने रामरचितमानस की चौपाई ‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई। पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।’ को व्याख्यायित करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो आदमी को दूसरों का भला करने का प्रयास करना चाहिए, दूसरों का हित सोचने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को यदि धन प्राप्त हो जाए तो घमण्ड नहीं करना चाहिए। पैसा हो तो उसका मद न हो, बल्कि वह सद्कार्यों में उपयोग हो। गृहस्थ के लिए कहा गया कि साधु अथवा सज्जन लोगों की संगति करने का प्रयास करना चाहिए। साधुओं की कल्याणकारी वाणी का श्रवण करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस प्रकार आदमी को ऐसे छोटे-छोटे धर्म के सूत्रों पर ध्यान देकर अपने जीवन को धार्मिकता से युक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In