नई दिल्ली:दिवाली के दिन भारतीय शेयर बाजार में जहां एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग हुई, वहीं अमेरिकी शेयर बाजार तय समय तक खुले रहे। दोनों बाजारों में रौनक रही, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े अमीर एलन मस्क ने 2.02 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी। सोमवार को एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर 1.49 फीसद टूटकर 211.25 डॉलर पर बंद हुए। वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अडानी अंबानी से लेकर लैरी एलिशन तक की संपत्ति में इजाफा हुआ।
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में रौनक के बावजूद एलन मस्क को 2.02 अरब डॉलर का तगड़ा झटका लगा। अब उनकी संपत्ति 202 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, जेफ बेजोस की संपत्ति दिवाली के दिन 573 मिलियन डॉलर बढ़ कर 136 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बर्नार्ड अर्नाल्ट भी इस दिन 696 मिलियन डॉलर कमाए और अब उनकी संपत्ति 136 अरब डॉलर हो गई है। भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में भी सोमवार यानी दिवाली के दिन 428 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। अडानी 123 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।
इन अरबपतियों पर धनवर्षा
वैसे तो दिवाली का महत्व भारतीयों के लिए है, लेकिन सोमवार को बिल गेट्स, वॉरेन बफेट, लैरी पेज, सर्गी ब्रिन, स्टीव वॉल्मर जैसे अरबपतियों पर धन वर्षा हुई। इन सभी की संपत्ति में एक-एक अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ।
भारतीय अरबपतियों पर भी मेहरबान
अगर भारतीय अरबपतियों की बात करें तो मुकेश अंबानी और अडानी के अलावा शिव नादर, अजीम प्रेमजी, राधाकृष्ण दमानी, लक्ष्मी मित्तल, दिलीप सांघवी और साइरस पूनावाला जैसे टॉप-10 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में भी इजाफा हुआ। मुकेश अंबानी की संपत्ति दिवाली के दिन 284 मिलियन डॉलर बढ़ी तो शिव नादर ने 87.5 मिलियन डॉलर कमाए। अजीम प्रेमजी ने 89 तो राधाकृष्ण दमानी ने 67 मिलियन डॉलर से अधिक कमाया।
पूरे साल लक्ष्मी जी अडानी पर रहीं मेहरबान
साल 2022 में अब तक लक्ष्मी जी की कृपा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पर खूब बरसी है। इस साल अडानी भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सभी अरबपतियों में सबसे अधिक संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने इस साल अब तक करीब 47 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जकत की है। वहीं, मुकेश अंबानी ने इस साल 5.1 अरब डॉलर गंवाया है तो शिव नादर ने 8.36 अरब डॉलर। अजीम प्रेमजी की संपत्ति 17.8 अरब डॉलर कम हो गई है। राधाकृष्ण दमानी और लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में भी 4-4 अरब डॉलर से अधिक की सेंध लगी है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
