• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जनाकीर्ण बनी सड़कें, आचार्यश्री के अभिनंदन में उमड़ा आस्था का सैलाब

जनाकीर्ण बनी सड़कें, आचार्यश्री के अभिनंदन में उमड़ा आस्था का सैलाब

April 8, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

जनाकीर्ण बनी सड़कें, आचार्यश्री के अभिनंदन में उमड़ा आस्था का सैलाब

जनता में नैतिकता व धार्मिक भावना का होता रहे विकास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 8, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
जनाकीर्ण बनी सड़कें, आचार्यश्री के अभिनंदन में उमड़ा आस्था का सैलाब

हांसी, हिसार:जन उद्धार के लिए धरती की परिधि से लगभग सवा गुना अधिक की पदयात्रा करने वाले अखण्ड परिव्राजक, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के 11 वें अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण का आज हिसार जिले के हांसी नगर में पदार्पण हुआ तो स्वागत में जैन-अजैन श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। आठ वर्षों बाद अपने अध्यात्मिक गुरु को अपनी धरा पर पाकर हांसी का जन-जन आह्लादित नजर आ रहा था।

हरियाणा राज्य में गतिमान अहिंस यात्रा के प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने शुक्रवार को प्रातः मिलकपुर से प्रस्थान किया। आज आचार्यश्री के चरण हांसी की ओर गतिमान थे। विहार के दौरान आचार्यश्री ने भिवानी जिले की सीमा से हिसार जिले में मंगल प्रवेश किया। जैसे-जैसे आचार्यश्री हांसी के निकट होते जा रहे थे तो श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही थी। आठ वर्षों बाद अपने आराध्य को अपने घर-आंगन में पधारने की खुशी ने मानों जनता के लिए तीव्र धूप को भी विस्मृत कर दिया। नगर के बाहरी भाग में हांसी की विशाल जनमेदिनी युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के स्वागत में उपस्थित थी। आचार्यश्री जैसे ही नगर के समीप पधारे तो जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। गूंजते जयघोष लोगों की प्रसन्नता को दर्शा रहे थे। जनता की विराट उपस्थिति से मानों पूरे हांसी का नगर मार्ग जनाकीर्ण बना हुआ था। स्वागत में हर वर्ग-समुदाय का हुजूम सद्भावना की गंगा में मानों आस्था का सैलाब लहरा रहा था। हर कोई आचार्यश्री के दर्शन को लालायित नजर आरहा था। आचार्यश्री के स्वागत में स्थानीय विधायक श्री विनोद भ्याणा, एसडीएम डॉक्टर जितेन्द्र अहलावत सहित अनेक राजनैतिक और प्रशासनिक पदाधिकारी भी उपस्थित थे। लगभग आठ किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री तेरापंथ भवन में प्रवास हेतु पधारे।

तेरापंथ भवन के सन्निकट श्रीपालजी के नोहरे में बने प्रवचन पंडाल में उपस्थित जनता को आचार्यश्री ने प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आदमी को अपने जीवन में एक अवस्था के बाद यथावसर मोड़ लेना चाहिए। 25 वर्ष की अवस्था में जो भागदौड़ होती है, जो खानपान होता है, वह भागदौड़ और खानपान की अनुकूलता साठ वर्षों में नहीं हो सकती। इसलिए आदमी को बढ़ती अवस्था के साथ-साथ धीरे-धीरे निवृत्ति की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

आदमी के जीवन में ज्ञान का विकास हो। कहा गया है कि वह पिता बैरी और माता शत्रु के समान होती है जो अपने बच्चों को शिक्षा और अच्छे संस्कार नहीं देते। इसलिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार बच्चों को मिले तो उनके जीवन में धार्मिकता, नैतिकता, मानवता का विकास हो सकता है। बाजार में धर्म और दुकानदार में ईमानदारी हो। आदमी के कर्म के साथ धर्म जुड़ जाए तो शुद्धता की बात हो सकती है। मनुष्य जीवन एक पूंजी के समान है। कोई गलत तरीके से इसे खर्च कर देता है तो वह अधोगति में चला जाता है और जो मानव जीवन रूपी धन को प्राप्त कर तप, साधना, धर्म और ध्यान के माध्यम से अपनी पूंजी को बढ़ाने का प्रयास करता है, वह मनुष्य गति से आगे देव गति में भी जा सकता है। इसलिए आदमी को साधना आदि के द्वारा अपने जीवन को धन्य बनाने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्यश्री ने हांसी आगमन के संदर्भ में कहा कि हमारा हांसी आना हुआ है। गत दिनों यहां साध्वी कंचनकुमारीजी (लाडनूं) का देहावसान हो गया था। उधर दिल्ली में हमारे धर्मसंघ की शासनमाता का महाप्रयाण हो गया है। संस्कृत के विद्वान मुनि राजेन्द्रकुमारजी तथा अनेक साधु-साध्वियां हांसी से संबंधित हैं। यहां की जनता में धर्म और नैतिकता की भावना का निरंतर विकास होता रहे।

कार्यक्रम में मुख्यनियोजिका साध्वी विश्रुतविभाजी ने जनता को संबोधन प्रदान किया। साध्वी सिद्धप्रभाजी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। स्वागत के क्रम में हरियाणा प्रान्तीय सभा के अध्यक्ष श्री अशोक जैन, तेरापंथी सभा-हांसी के अध्यक्ष श्री दर्शन जैन, मंत्री श्री धनराज जैन, तेरापंथ युवक परिषद-हांसी के अध्यक्ष श्री मुदित जैन, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री अशोक जैन, तेरापंथ महिला मण्डल-हांसी की अध्यक्ष श्रीमती सरोज जैन, हरियाण के पूर्व मंत्री श्री सुभाष गोयल, श्री तरसेन सैनी, श्याम बाबा मंदिर के अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल, अग्रवाल समाज से श्री विनय जैन, श्री राहुल मक्कड़, व्यापार मण्डल के प्रधान श्री प्रवीण टायल, श्री रमेश गोयल, श्री रविन्द्र जैन, श्री सचिन जैन, श्री के.के. जैन, तेरापंथी सभा-हांसी के निवर्तमान अध्यक्ष श्री प्रीतम जैन व श्री सुभाष जैन ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ महिला मण्डल-हांसी, हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन की महिलाओं तथा श्री दिनेश जैन ने पृथक्-पृथक् गीत के माध्यम से अपने आराध्य का अभिनंदन किया। ज्ञानशालाओं के ज्ञानार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित स्थानीय विधायक श्री विनोद भ्याणा ने कहा कि आज बड़ी प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि मुझे आचार्यश्री महाश्रमणजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहुत नाम सुना था, आज साक्षात दर्शन कर मुझे ऐसा लगा कि मैंने किसी दिव्य शक्ति का दर्शन प्राप्त कर लिया। यह हम सभी का परम सौभाग्य है जो आपश्री हमारे क्षेत्र में पधारे। यहां की जनता पर आपका आशीष निरंतर बना रहे।

एसडीएम डॉ. जितेन्द्र अहलवात ने कहा किओ१ मैं हांसी के समस्त जनता और प्रशासन की ओर से महान संत आचार्यश्री महाश्रमणजी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आपके दर्शन और प्रवचन श्रवण करने से मन को असीम शांति की अनुभूति हुई है।

Previous Post

यामी गौतम ने अपने खिलाफ अपमानजनक कमेंट के लिए मीडिया पोर्टल को लगाई फटकार

Next Post

जैसा रूस ने यूक्रेन में किया, वही भारत के खिलाफ दोहरा सकता है चीन: राहुल गांधी

Next Post
जैसा रूस ने यूक्रेन में किया, वही भारत के खिलाफ दोहरा सकता है चीन: राहुल गांधी

जैसा रूस ने यूक्रेन में किया, वही भारत के खिलाफ दोहरा सकता है चीन: राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In