• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल से भी ज्यादा महंगा

महंगाई की मार: नींबू 300 के पार, भिंडी-करेला ने लगाया शतक

April 9, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

महंगाई की मार: नींबू 300 के पार, भिंडी-करेला ने लगाया शतक

देखें सब्जियों की रेट लिस्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 9, 2022
in एनसीआर, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल से भी ज्यादा महंगा

नई दिल्ली:एक ओर लगातार पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी ओर सब्जी की कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। नींबू की फुटकर कीमतें 300 रुपये किलो तक जा पहुंची है। भिंडी, गोभी, तोरई और अन्य सब्जियों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। भिंडी और करेला फुटकर में 100 रुपये से ऊपर बिक रहा है।

आमतौर पर नवरात्र के आसपास सब्जियों की खपत कम होने पर कीमतों में गिरावट देखी जाती है, लेकिन इस बार सब्जियों की कीमतों में तेजी बनी हुई है। हालांकि, आढ़ती मान रहे हैं कि आसपास के क्षेत्रों से सब्जियों की आवक शुरू होने का असर जल्द ही कीमतों पर भी दिखेगा।

आवक बढ़ी पर फुटकर में कीमतें जस की तस
आजादपुर मंडी में नींबू की आढ़त चलाने वाले महेंद्र सनपाल कहते हैं कि दिल्ली में 7-8 गाड़ी (प्रति गाड़ी 15-16 टन) नींबू आ रहा थे, लेकिन अब बीते दो दिनों में आवक बढ़ गई है। प्रतिदिन 14 से 15 गाड़ी नींबू आ रहे हैं, जिससे थोक कीमतें 200 रुपये प्रति किलो से गिरकर 140-150 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई हैं। हालांकि यह बात दूसरी है कि फुटकर में कीमतों में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया है। उम्मीद है कि कुछ दिनों के बाद कीमतों में गिरावट देखने को मिले।

फसल बर्बाद होने का भी असर
महेंद्र सनपाल ने बताया कि बीते वर्ष महाराष्ट्र और गुजरात में तौकेत चक्रवाती तूफान आया था, जिसकी वजह से दोनों राज्यों में नींबू की बड़ी फसल तूफान के कारण बर्बाद हो गई थी। गर्मी आने पर आंध्र प्रदेश के नींबू की गुजरात और महाराष्ट्र में मांग बढ़ गई है, जिससे दिल्ली में आपूर्ति प्रभावित हुई है। लेकिन, अब धीरे-धीरे दूसरे राज्यों में भी नींबू की फसल आने लगी है, जिससे आवक बढ़ रही है।

(नोट: थोक कीमतें आजादपुर मंडी में शुक्रवार की हैं। कीमत रुपये प्रति किलो में। थोक की कीमतों में क्वालिटी के हिसाब से अंतर है।)

शतक लगा रहीं सब्जियां
सब्जी थोक फुटकर

तोरई 50-60 100-130

ग्वार फली 40-60 110-140

भिंडी 40-60 100-150

करेला 40-55 100-140

मिर्च बरेली वाली (पतली) 40-60 100-130

शिमला मिर्च 45-55 100-120

गोभी 20-30 60-80

खीरा 20-35 40 से 65

फरीदाबाद में भी दाम में आया उछाल
शहर में सब्जियों की कीमतों में एकाएक उछाल आया है। डीजल और सीएनजी की रेट बढ़ने से भी कीमतों पर प्रभाव पड़ा है। मौजूदा समय में भिंडी 100 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा तुरई मटर बींस 80 रुपये किलो तक और करेला और गोभी 60 रुपए किलो तक पहुंच चुकी है। घीया, मूली, गाजर 30 रुपये किलो तक बिक रही है। नींबू 200 रुपये किलो बिक रहा है। प्याज भी 40 रुपये किलो तक बिक रही है। सब्जियों के रेट बढ़ने के मामले में खुदरा व्यापारी शिव कुमार ने बताया एक तो गर्मी और ऊपर से सीएनजी और डीजल की रेट लगातार बढ़ रहे हैं इससे दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है।

…लेकिन आलू-प्याज ने दी राहत
बीते एक से डेढ़ सप्ताह में आलू-प्याज की कीमतों में गिरावट आई है। आजादपुर मंडी के आढ़ती जय किशन ने बताया कि थोक में आलू की कीमतों में करीब 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। प्रति किलो आलू पांच से आठ रुपये के बीच मिल रहा है। इसी तरह से प्याज भी 10 से 15 रुपये किलो के बीच बिक रही है। लेकिन, फुटकर में प्याज की कीमतें अब भी 30-45 रुपये किलो है। इससे साफ है कि थोक में कुछ सब्जियों के दाम गिरे हैं लेकिन उस तुलना में फुटकर की कीमतों में गिरावट नहीं आई है।

Previous Post

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग न्यूज को नीतू ने बताया अफवाह

Next Post

नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा

Next Post
नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा

नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In