• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमेरिका से वार्ता से पहले रूस को लेकर भारत का क्लियर स्टैंड

अमेरिका में भारत को भी है मानवाधिकार की चिंता, ज्ञान देने वाले US को जयशंकर ने दिखाया आईना

April 14, 2022
एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन

एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन

May 17, 2026
मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

May 17, 2026
संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग

संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग

May 17, 2026
तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

May 17, 2026
जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर

जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर

May 17, 2026
केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग! किसे- क्या मिलेगा जानिए

केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग! किसे- क्या मिलेगा जानिए

May 17, 2026
Healthy Snack: मूंग दाल से बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न, मिनटों में तौयार होगा हाई-प्रोटीन स्नैक

Healthy Snack: मूंग दाल से बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न, मिनटों में तौयार होगा हाई-प्रोटीन स्नैक

May 17, 2026
बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा

बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा

May 17, 2026
भारत–नीदरलैंड्स ने बढ़ाए संबंध, लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता

भारत–नीदरलैंड्स ने बढ़ाए संबंध, लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता

May 17, 2026
भारत–नीदरलैंड संबंध बने रणनीतिक साझेदारी, तकनीक और नवाचार पर जोर

भारत–नीदरलैंड संबंध बने रणनीतिक साझेदारी, तकनीक और नवाचार पर जोर

May 17, 2026
वादों को पूरा करने में शुभेंदु के छूटेंगे पसीने, कर्ज में डूबा है बंगाल

वादों को पूरा करने में शुभेंदु के छूटेंगे पसीने, कर्ज में डूबा है बंगाल

May 17, 2026
यूनियन मिनिस्टर का बेटा गिरफ्तार, POCSO मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

यूनियन मिनिस्टर का बेटा गिरफ्तार, POCSO मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

May 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

अमेरिका में भारत को भी है मानवाधिकार की चिंता, ज्ञान देने वाले US को जयशंकर ने दिखाया आईना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 14, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमेरिका से वार्ता से पहले रूस को लेकर भारत का क्लियर स्टैंड

File Photo

वाशिंगटन:अमेरिकी दबाव के सामने बेफिक्र और अडिग भारत कई विवादास्पद मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रख रहा है। हाल ही में अमेरिका द्वारा उठाए गए भारत में मानवाधिकार के मुद्दे पर भारत ने पलटवार किया और वाशिंगटन को ही सुना दिया। दरअसल अमेरिका ने कहा था कि वह भारत में मानवाधिकार के मामलों को लेकर चिंतित है। इसके जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा कि दिल्ली भी आपके यहां की चिंता करता है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि लोग भारत के बारे में विचार रखने के हकदार हैं। उन्होंने कहा, “हम भी अमेरिका सहित अन्य लोगों के मानवाधिकारों की स्थिति पर अपने विचार रखते हैं।” भारत में मानवाधिकारों की अमेरिकी आलोचना का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि लोगों को भारत के बारे में विचार रखने का अधिकार है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इस सप्ताह भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान मानवाधिकार का मुद्दा चर्चा का विषय नहीं था। हालांकि, विदेश मंत्री जयशंकर ने जोर देकर कहा कि जब भी कोई चर्चा होगी, नई दिल्ली बोलने में संकोच नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि लॉबी और वोट बैंक इस तरह की आलोचना करते हैं। जयशंकर ने कहा, ‘लोगों को हमारे बारे में विचार रखने का अधिकार है। लेकिन, हम भी उनके नजरिये और हितों के बारे में समान रूप से विचार रखने के हकदार हैं जिन्‍हें लॉबी और वोट बैंक से हवा मिलती है।’

इससे पहले सोमवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका भारत में हो रहे कुछ हालिया चिंताजनक घटनाक्रम पर नजर बनाए है जिनमें कुछ सरकारी, पुलिस और जेल अधिकारियों की मानवाधिकार उल्लंघन की बढ़ती हुई घटनाएं शामिल हैं। जब उन्होंने ये बात कही थी तब 2+2 संवाद के बाद संयुक्त समाचार सम्मेलन ब्लिंकन, जयशंकर, सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने संबोधित किया था।

एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वर्तमान बैठक के दौरान मानवाधिकारों के मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई, अतीत में इस पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा ‘यह विषय पहले सामने आया था। यह तब सामने आया था, जब विदेश मंत्री ब्लिंकन भारत आए थे। मुझे लगता है कि अगर आप उसके बाद की प्रेस वार्ता को याद करे तो मैं इस तथ्य को लेकर बेहद मुखर था कि हमने इस मुद्दे पर चर्चा की और मुझे जो कहना था वह कहा।’

जयशंकर ने कहा, “मैं आपको बताता हूं कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य लोगों के मानवाधिकारों की स्थिति पर भी अपने विचार रखते हैं। इसलिए, जब हम इस देश में मानवाधिकार के मुद्दों को उठाते हैं, खासकर जब वे हमारे समुदाय से संबंधित होते हैं। और वास्तव में, हमारे पास कल एक ऐसा मामला था।”

Previous Post

5 राज्यों में पटखनी के बाद दांव-पेच लगाने में जुटी कांग्रेस

Next Post

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण लगी आग

Next Post
तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद फूंके घर

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण लगी आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन
  • मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला
  • संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग
  • तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?
  • जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In