• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पहले से शक था, बेटी भी बदल गई थी; ‘कसाई’ आफताब पर श्रद्धा के पिता के खुलासे

पुलिस का दावा- श्रद्धा की हड्डियों को ग्राइंडर में पीसता, फिर पाउडर को लगाता था ठिकाने

February 8, 2023
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के 48 वरिष्ठ नेता मारे गए, ट्रंप ने दी अहम जानकारी

ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब

April 23, 2026
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

April 23, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब

April 23, 2026
 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

April 23, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा देगा आईएएफएस-४ : जयशंकर

April 23, 2026
कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

April 23, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

लंबे इंतजार के बाद फैसला: मालेगांव केस में चार आरोपी बरी, जांच पर उठी उंगली

April 23, 2026
एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

April 23, 2026
नोएडा में उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई वाहन फूंके, पुलिस पर पथराव

प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया

April 23, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

पुलिस का दावा- श्रद्धा की हड्डियों को ग्राइंडर में पीसता, फिर पाउडर को लगाता था ठिकाने

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 8, 2023
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
पहले से शक था, बेटी भी बदल गई थी; ‘कसाई’ आफताब पर श्रद्धा के पिता के खुलासे

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी आफताब पर आरोप लगाया कि वह श्रद्धा की हड्डियों को ग्राइंडर में पीसता था, और उसके बाद हड्डियों के चूरा (पाउडर) को ठिकाने लगाता था। साकेत कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्र पर मंगलवार को संज्ञान लिया। कोर्ट ने आरोप-पत्र की एक कॉपी आफताब के वकील को भी उपलब्ध कराई है।

पुलिस ने दाखिल की 6000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट

आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर का गला घोंटने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है। अदालत ने आरोप-पत्र की जांच के लिए मामले में अगली तारीख 21 फरवरी दी है। पुलिस ने 24 जनवरी को 6,629 पन्नों की आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल की थी। पुलिस ने बताया कि आफताब में शव के टुकड़े करने के बाद आरी को जंगल में फेंकने की भी बात कबूली है।

हत्या करने के बाद कई महिलाओं के संपर्क में आया

पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया है कि आरोपी आफताब आमी पूनावाला कई और भी लड़कियों को भी डेट कर रहा था, जिनसे वह डेटिंग ऐप के जरिए मिला था। श्रद्धा की हत्या के बाद और उसके टुकड़े करने के बाद वह एक लड़की अपने घर पर भी बुलाकर लाया था। उस समय उसकी लिप-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर घर में ही पड़े थे।

‘पहले से ही मौत के साये में जी रही थी श्रद्धा’

पुलिस ने आरोप लगाया कि उसके साथ में रहने वाली श्रद्धा “पहले से ही मारे जाने के डर में जी रही थी।” चार्जशीट में दावा किया कि श्रद्धा वालकर की हत्या के तुरंत बाद आफताब फिर से डेटिंग ऐप बंबल के जरिए कई महिलाओं के संपर्क में आ गया था।

ये है पूरा मामला

श्रद्धा मुंबई के एक कॉल सेंटर में आफताब से मिली थी। 2019 में श्रद्धा एक दिन अचानक आफताब को लेकर अपने घर आ गई थी और उसने मां से कहा था कि वह उसके साथ कहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है। बेटी की यह बात सुनकर उसकी मां चौंक गई थी। उन्होंने समझाते हुए श्रद्धा से कहा था कि यहां अंतर धार्मिक विवाह नहीं हो सकता है। इसपर छूटते ही श्रद्धा ने कहा था कि मैं 25 साल की हो गई हूं। मुझे अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है। मुझे आफताब के साथ ही रिलेशनशिप में रहना है। मैं आज से आपकी बेटी नहीं हूं और अपने माता-पिता को छोड़कर दिल्ली रहने आ गई थी।

जब श्रद्धा का कोई अपडेट नहीं मिला तो पिता ने दर्ज कराई FIR

2021 में मां के निधन के बाद श्रद्धा ने अपने पिता से सिर्फ दो बार ही बात की थी। जब काफी दिनों तक पिता की बेटी श्रद्धा से बात नहीं हुई (और सोशल मीडिया पर अपडेट नहीं था) तो उन्होंने सितंबर में ही मानिकपुर थाने में पुलिस से शिकायत की। फिर दिल्ली में श्रद्धा का पता चलने पर मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस से जांच में मदद मांगी।

गला दबाकर हत्या के बाद किए टुकड़े

दिल्ली पुलिस ने जब आरोपित को गिरफ्तार किया तो पता चला कि श्रद्धा उसके साथ शादी करना चाहती थी और आफताब शादी से लगातार इनकार कर रहा था। इसी कारण दोनों में झगड़ा होता था। इसी बीच 18 मई को आरोपित ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को छिपाने के लिए मृतका के शरीर को कई हिस्सों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रख दिया। चूंकि लड़के ने रसोइए की पढ़ाई की थी और उसे मीट वगैरह संरक्षित करके रखने के बारे में जानकारी थी। इसी के चलते उसने मृतका के शरीर को संरक्षित करके रख लिया।

यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। वह हर रात को दो बजे शव का एक हिस्सा जाकर फेंक आता था। पुलिस को पहली बार 8 नवंबर को मामले की जानकारी मिली और दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को ही श्रद्धा वालकर की हत्या करने के आरोप में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार किया था। तभी से आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

पहली बार कोर्ट में शारीरिक रूप से हुई पेशी

इस दौरान आफताब को कोर्ट के समक्ष कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शारीरिक रूप से पेश किया गया। इस दौरान आफताब के साथ करीब 50 से 70 पुलिसकर्मी मौजूद रहे और पुलिस ने कोर्टरूम का दरवाजा बंद कर लिया। अंदर किसी भी मीडियाकर्मी को प्रवेश नहीं दिया। कोर्ट रूम में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों ने कुछ मीडियाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व बदसलूकी भी की।

जंगलों में मिली हड्डियों का श्रद्धा के पिता के DNA से हो चुका है मिलान

श्रद्धा हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा बरामद की गई कुछ हड्डियों के नमूने श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान हो गया था। इससे यह साफ हो गया कि वो हड्डियां श्रद्धा की थी। इन्हें दिल्ली पुलिस महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से इकट्ठा किया गया था।

Previous Post

देश के 31 जिलों के DM के पास नागरिकता देने का अधिकार

Next Post

महेश पिथिया ने छुए पैर तो रविचंद्रन अश्विन ने मांग ली ‘गुरु दक्षिणा,’ विराट कोहली ने मुस्कुराकर किया यह इशारा

Next Post
महेश पिथिया ने छुए पैर तो रविचंद्रन अश्विन ने मांग ली ‘गुरु दक्षिणा,’ विराट कोहली ने मुस्कुराकर किया यह इशारा

महेश पिथिया ने छुए पैर तो रविचंद्रन अश्विन ने मांग ली ‘गुरु दक्षिणा,’ विराट कोहली ने मुस्कुराकर किया यह इशारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’
  • राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब
  • ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी
  • ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब
  •  महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In