नई दिल्ली:शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ दुनिया भर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, लेकिन फिल्म को अभी बांग्लादेश में रिलीज होना बाकी है। साल 2014 में बांग्लादेशी सरकार ने बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज पर बैन लगा दिया था। हालांकि यह बैन हटा दिया गया है और किंग खान की ‘पठान’ बैन के बाद वहां रिलीज होने जा रही पहली बॉलीवुड फिल्म है, लेकिन इसी बीच कुछ मुश्किलें सामने आ रही हैं।
बांग्लादेश में पठान को लेकर विरोध
खबर है कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सलमान खान और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म को लेकर बांग्लादेश में विरोध किया जा रहा है। खबर है कि पब्लिक और थिएटर मालिक तो चाहते हैं कि फिल्म रिलीज की जाए लेकिन इसी बीच सिनेमाघर मालिकों को धमकियां मिलने की खबरें भी सामने आ रही हैं।
‘थिएटर्स बंद कर देंगे अगर पठान को…’
एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश मोशन पिक्चर्स एग्सिबिटर्स एसोसिएशन ने बताया- हम एक एक करके थिएटर्स बंद कर देंगे अगर पठान को रिलीज करने की अनुमति नहीं मिलती है। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ने कहा- हमारे पास कोई ऑप्शन ही नहीं है। भले ही हमें ग्रीन सिग्नल दे दिया गया है लेकिन कोई लिखित अनुमति नहीं मिली है।
थिएटर मालिकों को मिल रहीं धमकियां
सरकार का लिखित अनुमति नहीं देना और थिएटर मालिकों को विरोध करने वालों की तरफ से धमकियां मिलना ‘पठान’ के रास्ते में एक बड़ी अड़चन बनकर सामने आ गया है। बांग्लादेश में ‘पठान’ के रिलीज ना हो पाने की जानकारी किंग खान को भी है और खबर है कि वह खुद इस मामले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

