मुंबई:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आरएसएस पर तंज कसते हुए भाजपा को भी घेरा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि क्या हमारे देश को आजादी गौमूत्र छिड़कने से मिली थी? इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा बिना बालासाहेब का नाम और तस्वीर इस्तेमाल किए जीत कर दिखाने की चुनौती दी है।
स्वतंत्रतता सेनानियों ने दी थी जान
उद्धव ठाकरे ने यह बातें रत्नागिरी में कहीं। उन्होंने कहा कि क्या ऐसा हुआ था कि गौमूत्र छिड़का गया और देश आजाद हो गया? उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। हमारे देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी। तब कहीं जाकर देश आजाद हुआ था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद से ही उद्धव भाजपा को लेकर खासे आक्रामक हैं।
दे डाली चुनौती
उद्धव ठाकरे सिर्फ यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने संघ पर बैन लगाया था, संघ ने उनका नाम चुरा लिया। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को चुराया और अब उन्होंने यही काम बाला साहेब ठाकरे के साथ किया। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं चुनौती देता हूं। यह लोग बिना शिवसेना के नाम और बालासाहेब की फोटो इस्तेमाल किए चुनाव नहीं जीत सकते।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

