मुंबई:डायरेक्टर श्याम बेनेगल हेल्थ ठीक नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। उनका घर पर ही डायलिसिस चल रहा है और डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। श्याम बेनेगल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं। उन्हें कई नैशनल अवॉर्ड्स, दादा साहब फाल्के सम्मान, पद्मश्री और पद्मभूषण भी मिल चुका है। वह 88 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों में उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जांच के बाद किडनी की समस्या सामने आई।
घर पर चल रहा इलाज
श्याम बेनेगल फिल्में ही नहीं बल्कि डॉक्यूमेंट्रीज और ऐड फिल्म भी बना चुके हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, श्याम बेनेगल ने बताया कि वह स्वस्थ नहीं हैं। उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर ने रेस्ट की सलाह दी है। हालांकि किडनी फेल होने के बारे में नहीं बताया। उनके ऑफिस के लोगों ने ब ताया कि कुछ दिन पहले तक श्याम बेनेगल ठीक थे। बस 2-3 दिन से दफ्तर नहीं आ रहे हैं।
बनकर तैयार है फिल्म
श्याम बेनेगल का अपकमिंग प्रोजेक्ट मुजीब- द मेकिंग ऑफ अ नेशन है। फिल्म भारत-बांग्लादेश का को-प्रोडक्शन है। मूवी शेख मुजीबुर्रहमान की जिंदगी पर आधारित है। श्याम फिल्म का पोस्टर काफी पहले रिलीज कर चुके हैं हालांकि कॉन्ट्रोवर्सीज के चलते रिलीज टल रही है। मुजीबुर्रहमान महात्मा गांधी से प्रेरित थे। उन्हें बांग्लादेश का राष्ट्रपिता कहा जाता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

