मुंबई:अभिनेता व क्रिटिक कमाल आर खान के ट्वीट तेजी से वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते वाले केआरके (KRK) अक्सर बॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर तंज कसते हैं। कभी वो सेलेब्स को ट्रोल करते हैं तो कभी सिनेमा पर अपनी राय रखते हैं। केआरके के ट्वीट्स को कभी सोशल मीडिया यूजर्स सपोर्ट करते हैं तो कभी उन्हें ही कमेंट सेक्शन में खरी खोटी सुना देते हैं। इस बीच केआरके ने ‘सिंघम’ एक्टर अजय देवगन को लेकर ट्वीट किया है। केआरके ने अपने ट्वीट में रनवे 34 (Runway 34) को अजय देवगन की थिएटर में रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म बताया है।
केआरके ने अजय देवगन को लेकर गुरुवार को ट्वीट किया। अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि रनवे 34 अजय देवगन की आखिरी फिल्म है, जो थिएटर में रिलीज होगी। एक बार जब ये फिल्म डिजास्टर हो जाएगी तो उसके बाद अजय अपनी कोई भी फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं करेगा।’ केआरके का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स के इस पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
बता दें कि केआरके जल्दी ही फिल्म देशद्रोही 2 बनाने के लिए तैयार हैं। देशद्रोही 2 के ऐलान के पहले भी केआरके ने इसको लेकर ट्वीट किया था। केआरके ने रविवार की सुबह एक ट्वीट था। अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा था, ‘मैं बॉलीवुड को यह दिखाने के लिए एक फिल्म निर्देशित करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म कैसे बनाई जाती है।’ केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हुआ और सोशल मीडिया सेलेब्स ने इस पर खूब रिएक्ट किया। केआरके ने इस ट्वीट के तुरंत बाद एक और ट्वीट किया, अपने अगले ट्वीट में केआरके ने एक तस्वीर शेयर की, जिस पर उन्होंने टेक्स्ट लिखकर अपनी बात कही।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
