• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कषायों पर विजय प्राप्ति के लिए हो सम्यक् पुरुषार्थ: महातपस्वी महाश्रमण

कषायों पर विजय प्राप्ति के लिए हो सम्यक् पुरुषार्थ: महातपस्वी महाश्रमण

April 24, 2022
विक्रम मिस्री

भारत-पाक सीजफायर: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसदीय समिति को दी जानकारी

May 19, 2025
उदय सिंह

उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह बने जन सुराज पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष

May 19, 2025
देश के प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मभूमि में तेरापंथाधिशास्ता का मंगल पदार्पण

देश के प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मभूमि में तेरापंथाधिशास्ता का मंगल पदार्पण

May 19, 2025
ध्रुव राठी के सिख गुरु वीडियो पर विवाद, सिख समुदाय में भारी विरोध

ध्रुव राठी के सिख गुरु वीडियो पर विवाद, सिख समुदाय में भारी विरोध

May 19, 2025
शरद पवार की राउत को नसीहत

शरद पवार की राउत को नसीहत: विदेश नीति में न लाएं स्थानीय राजनीति

May 19, 2025
संभल मस्जिद सर्वे को हरी झंडी, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज

संभल मस्जिद सर्वे को हरी झंडी, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज

May 19, 2025
सीजफायर पर सबूतों की सियासत: आप बनाम भाजपा

ऑपरेशन सिंदूर पर रेलवे टिकट में पीएम मोदी की फोटो को लेकर आप का विरोध

May 19, 2025
खड़गे

प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

May 19, 2025
इंडोनेशिया से प्रत्यर्पण, भारत की कूटनीतिक जीत

इंडोनेशिया से प्रत्यर्पण, भारत की कूटनीतिक जीत

May 19, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान: भारत को दी दशकों तक युद्ध की धमकी

ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान: भारत को दी दशकों तक युद्ध की धमकी

May 19, 2025
एनकाउंटर

फतेहपुर एनकाउंटर: पिता-पुत्र की हत्या का आरोपी नीतीश कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल

May 19, 2025
योगी

विदेशी महिला तस्करों के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा अभियान

May 19, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 19, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

कषायों पर विजय प्राप्ति के लिए हो सम्यक् पुरुषार्थ: महातपस्वी महाश्रमण

-13 कि.मी. का विहार कर आचार्यश्री महाश्रमण पहुंचे जयसंगसर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 24, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
कषायों पर विजय प्राप्ति के लिए हो सम्यक् पुरुषार्थ: महातपस्वी महाश्रमण

-सरदारशहर के लाल अब सरदारशहर से बस एक पड़ाव दूर

-जयसंगसरवासियों को आचार्यश्री ने नशामुक्ति का कराया संकल्प

 जयसंगसर, चूरु (राजस्थान):  देश-दुनिया को सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति की पावन प्रेरणा प्रदान करने, एक धर्मसंघ के अनुशास्ता होते हुए भी जन-जन के अधिनायक बनने वाले, मानव-मानव को सन्मार्ग दिखाने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के देदीप्यमान महासूर्य, वर्तमान अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अब सरदारशहर प्रवेश से महज एक पड़ाव ही दूर हैं।

आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना का कुशल नेतृत्व करते हुए मेलूसर से प्रातः की मंगल बेला गतिमान हुए तो रविवार होने के कारण सरदारशहरवासी विहार से पहले ही पहुंच गए थे। जैसे-जैसे आचार्यश्री आगे विहार कर रहे थे मानों सरदारशहर की जनता सरदारशहर के सरदार के स्वागत को मानों आज ही उपस्थित हुई जा रही थी। इससे धीरे-धीरे काफिला बढ़ता चला गया। तीव्र धूप के बावजूद आचार्यश्री ने लगभग तेरह किलोमीटर का विहार जयसंगसर में पधारे तो सौभाग्य से ऐसा सुअवसर प्राप्त कर गांववासी खुशी से झूम उठे। ग्रामीण जनता ने आचार्यश्री का भव्य स्वागत किया। आचार्यश्री गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पधारे।

आचार्यश्री ने उपस्थित ग्रामीण जनता व समुपस्थित सरदारशहरवासियों को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि दुनिया में जय और पराजय की बात होती है। राजतंत्र था तो पहले राजा पेट से आते थे और अब लोकतंत्र में जनता के वोटों से बंद पेटी से आते हैं। चुनाव में भी जय-पराजय की बात होती है। जहां संघर्ष की बात आती है तो वहां भी जय-पराजय की बात सुनी जाती है। अध्यात्म जगत में भी जय-पराजय की बात आती है। अपनी चेतना, मन को जीतने का प्रयास करने की प्रेरणा प्रदान की गई है। इसके लिए शक्ति, सही तरीका और सही दिशा में पुरुषार्थ अपेक्षित होता है। यदि सही दिशा और सही पुरुषार्थ न हो तो परिणाम प्राप्त नहीं किया जा सकता। अपनी चेतना पर विजय प्राप्त करने के लिए आदमी को अपने मोहनीय कर्म और कषायों पर चोट करने का प्रयास करना चाहिए और उन्हें कम अथवा समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। मोहनीय कर्म और कषाय दूर हो जाए तो चेतना पर विजय प्राप्त हो सकती है और आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। मानव जीवन को मुक्ति का द्वार कहा गया है। इसलिए आदमी अहिंसा, संयम के साथ यथावसर धर्म-साधना आदि के माध्यम से अपनी आत्मा, चेतना पर विजय प्राप्त करने का प्रयास करे तो कल्याण की बात हो सकती है।

आचार्यश्री ने जयसंगसर आगमन के संदर्भ में कहा कि आज यहां आना हुआ है। गांव के लोगों का व्यवहार धर्म से भावित रहे। आचार्यश्री ने ग्रामवासियों को पावन प्रेरणा प्रदान कर नशामुक्ति का संकल्प स्वीकार करने का आह्वान किया तो उपस्थित ग्रामवासियों ने सहर्ष अपने स्थान पर खड़े होकर आचार्यश्री से नशामुक्ति का संकल्प स्वीकार किया।

आठ वर्ष आचार्यश्री के दर्शनार्थ पहुंची साध्वी पावनप्रभाजी आदि पांच साध्वियों को आचार्यश्री से आशीष प्रदान किया। अपने आराध्य के लम्बे समय बाद दर्शन पाकर हर्षित साध्वियों ने गीत तथा वक्तव्य के माध्यम से अपने आंतरिक भावों की अभिव्यक्ति दी। पूर्व सरपंच श्री केसरमल सारण, श्री भंवरलाल नखत, पूर्व प्रधान श्री ताराचंद सारण, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मेघदान चारण ने अपनी श्रद्धासिक्त अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ कन्या मण्डल-सरदारशहर, सरदारशहर ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने पृथक्-पृथक् गीत का संगान किया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने भी गीत और ‘महाश्रमण अष्टकम्’ की प्रस्तुति दी।

कल होगा ‘अध्यात्म का शांतिपीठ’ में मंगल पदार्पण
अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण का कल सरदारशहर स्थित तेरापंथ धर्मसंघ के दशमाचार्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के समाधि स्थल ‘अध्यात्म का शांतिपीइ’ में मंगल पदार्पण होगा। जहां 26 अप्रैल को आचार्य महाप्रज्ञजी का 13वां महाप्रयाण दिवस भी समायोजित है। दो दिवसीय प्रवास के पश्चात 27 अप्रैल को आचार्यश्री महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ सरदारशहर नगर में मंगल प्रवेश करेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In