पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार देर रात से ग्राहक ₹100 या ₹200 का तेल भरवाने के लिए भी 2000 का नोट दे रहे हैं। परेशान पेट्रोल पंपों के संचालकों को ₹2,000 नहीं बदलने के नोटिस लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, 2000 के नोट खपाने के लिए बिना शादी की डेट तय किए कहीं मैरेज हाल बुक हो रहे हैं तो कहीं, मोबाइल शॉप एक्सचेंजर बने हुए है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में कम से कम छह डीलरों ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि कैश लेनदेन में अचानक वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई पंपों ने नोटिस लगाया है कि ₹2,000 के नोट केवल ₹1,000 या उससे अधिक के पेट्रोल या डीजल की खरीद के लिए स्वीकार किए जाएंगे।
समाचार-पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक दिल्ली के डीलरों पर भी उतना ही दबाव है। एक डीलर ने कहा, “राजधानी में होने के नाते, हम इस तरह के नोटिस नहीं लगा सकते हैं। चूंकि ₹2,000 के नोट लीगल टेंडर हैं, इसलिए हम उन्हें मना नहीं कर सकते, लेकिन हमारे पास छोटे नोटों की भी कमी है। एक डीलर ने कहा, हम ग्राहकों से यूपीआई, भीम और पेटीएम के जरिए चेंज लेने का अनुरोध करने पर विचार कर रहे हैं।”
80% आने लगे 2000 के नोट
एक पंप मालिक ने कहा, “पहले, ₹2,000 के नोट हमारी कुल डेली सेल का 1% से 2% हुआ करते थे। अब यह बढ़कर 80% हो गया है। हम बैंक नहीं हैं। हमारा कैश-इन-हैंड सीमित है। ऐसा लगता है कि लोगों को पर्याप्त रूप से पता नहीं है कि उनके पास बैंकों में उन्हें बदलने के लिए पर्याप्त समय है।” चंडीगढ़ के एक व्यवसायी ने कहा, “पेट्रोल पंप ₹2,000 के नोट स्वीकार कर रहे हैं, बशर्ते आप पूरी राशि के लिए ईंधन भरें, क्योंकि उनके पास शेष राशि वापस करने के लिए छोटे नोट नहीं हैं।” मुंबई के एक पेशेवर ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा, “बहस के बाद, मुझे ईंधन बिल का भुगतान करने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना पड़ा।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

