एक्शन आधारित वेब सीरीज
‘टाइगर 3’ स्टार ओटीटी पर वेब सीरीज की तैयारी में हैं। बॉलीवुड लाइफ से एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, ‘सलमान को ओटीटी वेब सीरीज का कॉन्सेप्ट पसंद है। वह एक्शन आधारित वेब सीरीज पर ध्यान दे रहे हैं जिसमें उनका स्वैग होगा। अभी यह बहुत शुरुआती स्तर पर है और मेकर्स इसका खुलासा नहीं करना चाहते।’
अभी फिल्मों पर है फोकस
सूत्र ने आगे कहा, ‘सलमान खान प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उनके डायरेक्टर को मंजूरी दे दी है और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। फिलहाल वह टाइगर 3 पर ध्यान दे रहे हैं। फिर उनके पास एक और फिल्म है जिसमें वह और शाहरुख खान हैं। आदित्य चोपड़ा की बड़े बजट वाली क्रॉस ओवर फिल्म है अभी इसका नाम पठान वर्सेस टाइगर है। इसके बाद वह ओटीटी प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।’
फैमिली एंटरटेनमेंट होगा सलमान का प्रोजेक्ट
जाहिर तौर पर सलमान का प्रोजेक्ट है तो यह फैमिली एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। इसमें एडल्ट कॉन्टेंट नहीं होगा। सलमान ने ओटीटी को लेकर इससे पहले कहा था कि ‘अब 15-16 साल के बच्चे देख सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा आपकी छोटी बेटी ये सब देख… पढ़ने के बहाने।’













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

